फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   doctors voted in Gorakhpur IMA election

गोरखपुर: आईएमए चुनाव में डॉक्टरों का उत्साह चरम पर, 500 से अधिक चिकित्सकों ने किया मतदान

Sun, 21 Nov 2021 02:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 21 Nov 2021 02:41 PM IST
सार

पिछले वर्ष 390 सदस्यों ने ही मतदान में शिरकत की थी। इस बार संख्या 600 से अधिक पहुंचने की उम्मीद है। यही वजह है कि मतदान का समय भी बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
doctors voted in Gorakhpur IMA election
आईएमए चुनाव में मतदान करतीं डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को सीतापुर आई हॉस्पिटल पर हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी के लिए पदों पर मतदान हुआ। उपाध्यक्ष के 2 पदों के लिए 3 प्रत्याशी मैदान में रहे। इसके अलावा अन्य पदों पर सीधी टक्कर हुई है।
विज्ञापन


आईएमए के जिला कार्यकारिणी के चुनाव में पहली बार करीब 700 मतदाता मतदान कर रहे हैं। अब तक करीब 700 सदस्यों का सदस्यता शुल्क जमा हो चुका है। यह आईएमए के इतिहास में सर्वाधिक है। पिछले वर्ष 390 सदस्यों ने ही मतदान में शिरकत की थी। इस बार संख्या 600 से अधिक पहुंचने की उम्मीद है। यही वजह है कि मतदान का समय भी बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए डॉ. शिवशंकर शाही और डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के बीच सीधा मुकाबला होना तय माना जा रहा है। हांलाकि इस पद पर डॉ. वीरेन्द्र गुप्ता ने भी पर्चा भरा है। वह मीडिया प्रभारी पद के लिए दावेदारी किए हुए हैं। वह सदस्यों से मीडिया प्रभारी के लिए समर्थन मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष के दो पद के लिए डॉ. अमित मिश्रा, डॉ. गगन गुप्ता और डॉ. तनु वर्मा के बीच मुकाबला हो गया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अजय शुक्ला और डॉ. मनीष नायक के बीच लड़ाई रोचक हो गई है। मीडिया प्रभारी के लिए डॉ. इमरान अख्तर और डॉ. वीरेंद्र गुप्ता के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed