फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctors saved life of three year old child by operation in BRD Medical College gorakhpur

तीन साल की गुड़िया ने निगल लिया था लॉकेट, ऐसे मिली नई जिंदगी

Thu, 30 Apr 2020 11:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 30 Apr 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
Doctors saved life of three year old child by operation in BRD Medical College gorakhpur
मासूम गुड़िया और उसके एक्सरे में दिख रहा लॉकेट। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर जिले की तीन साल की गुड़िया को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने नई जिंदगी दी है। डॉक्टरों ने क्रिटिकल ऑपरेशन कर गुड़िया के आहार नाल में फंसे लॉकेट को निकाल दिया है। मासूम को नई जिंदगी मिलने पर परिजनों ने खुशी जताते हुए डॉक्टरों के प्रति आभार जताया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कुशीनगर के रामकोला की रहने वाली तीन साल की गुड़िया अपने घर पर करीब एक सप्ताह पूर्व खेल रही थी। खेलते-खेलते ही उसने एक लॉकेट को निगल लिया। बच्ची जब चिल्लाने लगी तब परिजन पहले कुशीनगर के निजी चिकित्सकों के पास गए।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों ने एक्स-रे करवाया तो पता चला कि आहार नाल में कुछ फंसा हुआ है, जिसके लिए ऑपरेशन करना होगा। इस पर परिजन कुशीनगर जिला अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने मंगलवार को गुड़िया को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को जांच हुई तो तय हुआ कि बुधवार की सुबह नाक, कान व गला रोग विभाग के विशेषज्ञ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आदित्य पाठक, डॉ. विनती, एनेस्थेसिया विभाग के डॉ. आशीष अग्रवाल की देखरेख में ऑपरेशन होगा।


डॉ. आदित्य पाठक ने बताया कि ऑपरेशन बेहद जटिल था। इसकी वजह से समय लगा। बताया कि ईसोफैगो स्कोपी एंड फोरेनबाडी रिमूवल ऑपरेशन कर लॉकेट को निकाल दिया गया है। अब मासूम खतरे से बाहर है। बताया कि अगर एक दिन और देरी होती तो बच्ची की जान भी जा सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed