फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Doctor struck by writing corona test on patient prescription in Gorakhpur

मरीज के पर्चे पर डॉक्टर ने इस बीमारी की लिखी जांच, अधिकारियों ने कहा- होगी कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

Wed, 15 Apr 2020 12:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Apr 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
Doctor struck by writing corona test on patient prescription in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

गोरखपुर महिला अस्पताल में इलाज कराने आई एक मरीज के पर्चे पर कोविड-19 की जांच लिखने वाली डॉक्टर के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। कमिश्नर के निर्देश पर जांच कर रहे सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा कि पर्चे पर कोरोना जांच किस आधार पर लिखी गई? डॉक्टर का जवाब मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


महराजगंज के नौतनवां की रहने वाली 40 वर्षीय महिला 12 अप्रैल की रात इलाज के लिए महिला अस्पताल आई थी। चिकित्सकों के मुताबिक, महिला को रक्तस्राव हो रहा था। इलाज शुरू किया गया तो पता चला कि महिला नौतनवां के हॉटस्पॉट इलाके से आई है।
विज्ञापन


इस पर महिला अस्पताल की डॉक्टर ने उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रेफर के दौरान जो पर्चा बनाया गया, उस पर कोरोना जांच के लिए भी लिख दिया गया। महिला मेडिकल कॉलेज पहुंची तो कोरोना जांच का नाम सुनते ही परिजन उसे लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए गया नमूना

इस पर मेडिकल कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना दी गई। बात कमिश्नर तक पहुंच गई। देर रात पुलिस ने महिला को एक निजी नर्सिंग होम से ढूंढकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराते हुए जांच के लिए नमूना ले लिया। अब तक कोरोना जांच की रिपोर्ट नहीं आई है।

सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कमिश्नर के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है। कोविड-19 की जांच किस आधार पर डॉक्टर ने पर्चे पर लिखी, इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed