{"_id":"5fa4152bbab6c077ad0b66eb","slug":"doctor-couple-of-arogya-temple-received-threat-by-miscriants-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: आरोग्य मंदिर के डॉक्टर दंपति को मिली धमकी, दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: आरोग्य मंदिर के डॉक्टर दंपति को मिली धमकी, दर्ज कराया केस
Thu, 05 Nov 2020 08:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Nov 2020 08:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर शहर के शाहपुर इलाके के आरोग्य मंदिर के डॉक्टर राहुल मोदी और उनकी पत्नी डॉ. ऋचा मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। डॉक्टर राहुल ने शाहपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धमकी देेने और आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, डॉ. राहुल मोदी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह पत्नी डॉ. ऋचा मोदी के साथ प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। अगस्त 2016 से ही उनके पत्नी के फोन पर अलग-अलग नंबरों से अभद्र संदेश आ रहे हैं। 16 व 21 जुलाई 2019 को आरोपी ने फोन कर अभद्रता की। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
27 अक्तूबर 2020 को शाहपुर क्षेत्र का रहने वाला अभिषेक त्रिपाठी नाम का युवक कार से उनकी क्लीनिक पर पहुंचा और डॉ. ऋचा से मिलने के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाने लगा। मना करन पर अभद्रता करने लगा। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई वह भाग गया। फिर अगले ही दिन पत्नी के मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
आरोपी से जान का खतरा बताते हुए डॉक्टर दंपति ने पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है। इंस्पेक्टर शाहपुर सुधीर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।