फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DLED maths question paper viral on social media even before start of exam in gorakhpur

डीएलएड: परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गणित का प्रश्नपत्र, अभ्यर्थियों ने किया ये खास दावा

Fri, 17 Sep 2021 12:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 17 Sep 2021 12:43 PM IST
विज्ञापन
DLED maths question paper viral on social media even before start of exam in gorakhpur
गणित का वायरल प्रशनपत्र। - फोटो : अमर उजाला।
डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) के द्वितीय सेमेस्टर के गणित विषय का चतुर्थ प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद केंद्र के बाहर खड़े अभ्यर्थी किताब, गाइड बुक और गूगल से सवालों का जवाब ढूंढने लगे। अभ्यर्थियों ने दावा किया है कि परीक्षा में मिला प्रश्न पत्र और वायरल हो रहे कागज पर लिखे सवाल एक दूसरे से मेल खा रहे हैं। हालांकि डायट प्राचार्य ने पेपर वायरल होने की घटना से साफ तौर पर इनकार किया है। उनका कहना है नकल विहीन तरीके से परीक्षा का आयोजन हुआ है।
विज्ञापन


सेंट एंड्रयूज इंटर कॉलेज में बने केंद्र के बाहर मौजूद अभ्यर्थियों ने बताया कि डीएलएड वर्ष 2017-18 के अंक सुधार, फेल अभ्यर्थियों की परीक्षा शहर के पांच केंद्रों पर आयोजित हो रही है। बृहस्पतिवार को गणित विषय के चतुर्थ प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 12 से 1 बजे के बीच प्रस्तावित थी। केंद्र पर समय से पहले पहुंचने के बाद अभ्यर्थी अंदर जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान आधे घंटे के अंतराल पर दो बार किसी के पास सोशल मीडिया से प्रश्नपत्र आने की अफवाह फैल गई। जिसके बाद अभ्यर्थी पेपर को लेकर उनका जवाब ढूंढने में जुट गए।अभ्यर्थियों ने दावा किया है कि 11:30 बजे वायरल हुआ पेपर, मूल प्रश्नपत्र से मेल नहीं खा रहा था। मगर दूसरी बार वायरल हुआ साल्व पेपर के सवाल मूल प्रश्नपत्र से मिल रहे थे।
विज्ञापन


परीक्षा का समय 12 बजे होने की वजह से जिनके पास सवाल आ गए थे, उन्होंने उसके जवाब देखकर परीक्षा दी है। बता दें कि जिले के पांच केंद्रों पर वर्ष डीएलएड के द्वितीय सेमेस्टर वर्ष 2017-18 के जिन अभ्यर्थियों की परीक्षाएं छूट गई, अंक सुधार या अनुर्तीण अभ्यर्थियों की परीक्षाएं चल रही हैं। 3500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायट प्राचार्य भी केंद्र पर पहुंचे

पेपर वायरल होने की सूचना पर डायट प्राचार्य भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और आब्सर्वर और केंद्राध्यक्ष से वार्ता की। तत्पश्चात परीक्षा खत्म होने के बाद भी फ़ोन से सकुशल परीक्षा का आयोजन सुनिश्चित किया।

एक नकलची रस्टीकेट
नेहरू इंटर कालेज बिछिया केंद्र पर पहली पाली में डीएलएड की परीक्षा देते एक नकलची अनुचित साधनों का प्रयोग करते पाए जाने पर रस्टीकेट कर दिया गया। यह कार्रवाई वहां के कक्ष निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापक द्वारा की गई। जिसके बाद उसने दो अन्य प्रश्नपत्रों की परीक्षा छोड़ दी।
 
प्राचार्य डायट डॉ बी के सिंह ने बताया कि गणित की परीक्षा केंद्र पर नकल विहीन कराई गई है। पांचों केंद्र का निरीक्षण किया है। किसी मनबढ़ ने प्रश्न पत्र वायरल होने की अफवाह फैलाने की कोशिश की है। किसी भी केंद्र से प्रश्न पत्र वायरल होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed