फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diwan and constable caught taking bribe, sent to jail

Gorakhpur News: घूस लेते पकड़े गए दीवान और सिपाही भेजे गए जेल

Fri, 02 Aug 2024 06:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Diwan and constable caught taking bribe, sent to jail
गोरखपुर। समझौता कराने के नाम पर 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़े गए सिपाही व दीवान को कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण प्रवीण कुमार सिंह की कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद दोनों को जेल भिजवा दिया गया। खोराबार के रामनगर कड़जहां चौकी पर तैनात रहे दोनों पुलिसकर्मियों पर 10 दिन पहले भी रुपये के लिए युवक को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था, लेकिन अधिकारियों ने मामले का संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन


एंटी करप्शन थाने पर तैनात निरीक्षक सुबोध कुमार ने बुधवार को 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़े गए गाजीपुर जिले के नुनहरा थाना क्षेत्र के फतेपुर अटमा गांव में रहने वाले दीवान एनाम खां और जौनपुर जिले के चंदबक क्षेत्र के कनौरा गांव में रहने वाले सिपाही सूरज सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया था। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कैंट पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर में दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां सूरज को निर्दोष बताते हुए उसके अधिवक्ता ने जमानत देने की दलील पेश की, जिसे मजिस्ट्रेट ने खारिज करते हुए दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed