फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   District Planning Committee Meeting orgnised in Collectorate auditorium maharajganj

महराजगंज: जिला योजना समिति की बैठक, 3.85 अरब की अनुमानित परिव्यय अनुमोदित

Sat, 08 Feb 2020 06:54 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज
डिजिटल न्यूज डेस्क, महराजगंज Published by: विजय जैन Updated Sat, 08 Feb 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
District Planning Committee Meeting orgnised in Collectorate auditorium maharajganj
जिला योजना समिति की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिले के प्रभारी मंत्री उपेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक हुई। जिला योजना वर्ष 2020-21 के लिए करीब 3.85 अरब का अनुमानित परिव्यय अनुमोदित किया गया। परिव्यय अनुमोदित करते हुए खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज मंत्री/ जिले के प्रभारी मंत्री ने विभागवार परिव्यय पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

 
जिला योजना वर्ष 2020-21 के लिए अनुमोदित परिव्यय तीन अरब 85 करोड़  63 लाख रुपये है, जो वर्ष 2019-20 की तुलना में करीब 35 करोड़ अधिक है। वर्ष 2019-20 के लिए जिला योजना के लिए करीब 3.49 अरब मंजूर किया गया था। प्रस्तावित जिला योजना में रोजगार योजना, कृषक सहायता, सड़क व पुल, शिक्षा, स्वच्छता, ग्रामीण आवास, महिला कल्याण पर विशेष जोर दिया गया है। रोजगार योजना पर सर्वाधिक करीब 21345 लाख परिव्यय अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सड़क एवं पुल के लिए करीब 3180 लाख, महिला कल्याण के लिए 1899 लाख तथा ग्रामीण स्वच्छता पर  करीब 1545 लाख अनुमोदित किया गया। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय यादव ने विभागवार प्रस्तावित परिव्यय को विस्तार से बताया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी जनहित में कार्य करें, सरकार सबका साथ सबका विकास चाहती है। फरेन्दा विधायक बंजरग बहादुर सिंह, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए प्रभारी मंत्री को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य कराने तथा कार्य संस्कृति बनाए रखने का भरोसा दिलाया। इस दौरान एसीपी रोहित सिंह सजवान, सीडीओ पवन अग्रवाल, डीएफओ पुष्प कुमार कांधला, लोक निर्माण विभाग के नोडल अधिकारी सचिन कुमार, आरईएस के एसएस उपाध्याय, एसीएमओ डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव, डीपीआरओ केबी वर्मा, डीएमओ प्रवीण कुमार मिश्र, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

नौतनवां विधायक ने उठाया ट्रांबे रेल परियोजना का मामला

नौतनवा विधायक अमरमणि त्रिपाठी ने कहा कि ट्राम्बे रेल परियोजना सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की धरोहर है, इस परियोजना को फिर से चालू कराई जाए। इसके शुरू होने से जिले के साथ-साथ दूरदराज से आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में प्रभाग राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगा। सदर  विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने फसल सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि जंगली पशुओं से जंगल के किनारे बसे किसानों की फसल बर्बाद हो जा रही है।

जिला पंचायत सदस्यों ने की बंधे की मरम्मत की मांग
बैठक में मौजूद जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी ने प्रभारी मंत्री को पत्र देकर रोहिन व बसमनिया नदी के दोनों तटबंधों पर बंधे की मरम्मत कराने की मांग की। वहीं सदस्य मुनीब चौहान ने जर्दी-डोमरा बांध की मरम्मत कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि 2017 की बाढ़ में बांध के टूंटने से काफी क्षति हुई थी। विभागीय जिम्मेदारों ने बांध के सुधार के लिए इक्का-दुक्का जगह काम कराकर जिम्मेदारी से मुक्ति पा ली।

जिला पंचायत अध्यक्ष को भी मिले वरीयता
जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडेय ने कहा कि जनपंचायतों में जिला पंचायत अध्यक्ष का सर्वोच्च स्थान होता है।  बैठक में उन्हें प्रतिनिधियों के आसपास न बिठाकर दूर बैठाने की प्रवृत्ति अत्यंत निराशाजनक है। इसमें भविष्य में बदलाव लाते हुए वरीयता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed