{"_id":"5e3ede4a8ebc3ee5b122d3d2","slug":"district-committee-meeting-orgnised-without-permission-district-panchayat-board-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति: बिना जिला पंचायत बोर्ड में प्रस्ताव पास कराए बुलाई बैठक, हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति: बिना जिला पंचायत बोर्ड में प्रस्ताव पास कराए बुलाई बैठक, हंगामे के आसार
Sat, 08 Feb 2020 09:49 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Sat, 08 Feb 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ में जिला योजना समिति की बैठक
- फोटो : file photo
जिला पंचायत के बोर्ड में बगैर प्रस्ताव पास कराए सोमवार को एनेक्सी भवन में होने वाली जिला योजना समिति की बैठक में हंगामे के आसार हैं। जिला योजना समिति में सर्वाधिक 26 सदस्य जिला पंचायत से चुनकर आते हैं। शेष नगर निकाय से होते हैं। जिला पंचायत सदस्य होने जा रही बैठक को अवैधानिक करार दे रहे हैं। उनका कहना है कि अधिकारी सभी नियम कानून को ताक पर रखकर यह बैठक बुला रहे हैं। इसका पुरजोर विरोध होगा।
जिला योजना समिति के सदस्य व जिला पंचायत सदस्य एसपी सिंह, पंकज शाही व जितेंद्र सिंह कहते हैं कि जिला योजना के लिए जिला पंचायत सदस्यों का प्रस्ताव लिया जाता था। उसे सदन के एजेंडे में शामिल किया जाता है। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में उसे रखा जाता है। फिर सदस्य उसे पास करते हैं तब जाकर वह जिला योजना की बैठक में जाता था। उस पर चर्चा होती थी। इस बार ऐसा कुछ नहीं किया गया। इतना ही नहीं पहले बैठक से एक सप्ताह पूर्व सदस्यों को एजेंडे की कापी दी जाती है। इस बार टेलीफोन से सूचना दी जा रही है। यह सब अधिकारियों के मनमानेपन का नतीजा है।

Trending Videos
596 करोड़ की जिला योजना पर लग सकती है मुहर
गोरखपुर। जिला योजना समिति की बैठक में जिले के विकास के लिए 596 करोड़ की योजना पर समिति पर मुहर लग सकती है। यह पिछले साल की तुलना में 11 करोड़ अधिक है। पास होने वाली धनराशि सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य शिक्षा, परिवहन, पशुपालन, कृषि सहित अन्य बहुत से मदों में खर्च की जाएगी। यह भी देखना होगा कि इसके सापेक्ष सरकार की तरफ से कितनी धनराशि मिलती है। दरअसल पिछली बार का परिव्यय 58511 लाख का था। उसके सापेक्ष में सिर्फ 41672.82 लाख रुपये ही मिले थे।