फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   district administration vacated land mafia attempt to capture railway land in Gorakhpur

गोरखपुर: रेलवे की जमीन पर कब्जे का प्रयास, प्रशासन ने खाली कराया

Sat, 21 Aug 2021 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Aug 2021 01:10 PM IST
सार

रेलवे का पत्थर उखाड़ भूमाफिया कर रहे थे जमीन पर कब्जा। रेलवे प्रशासन ने जिलाधिकारी से मांगी थी मदद।

विज्ञापन
district administration vacated land mafia attempt to capture railway land in Gorakhpur
प्रशासन ने दो फीट तक बन चुकी दीवार को गिरवा दिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में रेलवे की जमीन पर कब्जा करने की भू-माफिया की कोशिश को जिला प्रशासन ने असफल कर दिया। चेतावनी दी गई कि ऐसी किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कुछ भू-माफिया धर्मशाला के पास रेलवे की जमीन पर दीवार चलवाकर उस पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे थे। मौके पर दो फीट दीवार चलाने के साथ वहां लगा रेलवे का पत्थर भी उखाड़ दिया गया था। सूचना पर रेलवे के उप मुख्य इंजीनियर रविन्द्र मेहरा ने तत्काल डीएम से वार्ता कर कब्जा खाली कराने का निवेदन किया। इस पर डीएम ने मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भेजकर कब्जा खाली कराने का निर्देश दिया। वहीं, दूसरी ओर आरपीएफ टीम पहुंच गई।
विज्ञापन


दोनों टीमों ने तत्काल दो फीट तक बन चुकी दीवार को गिरवा दिया, साथ ही वहां प्रयोग में लाए जा रहे सामान को जब्त कर लिया है। रेलवे कब्जेदारों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुट गया है। रविंन्द्र मेहरा ने बताया कि शुक्रवार को दोहपर एक बजे सूचना मिली कि कुछ लोगों ने धर्मशाला पुल के किनारे लगे रेलवे के पत्थर को उखाड़ दिया और वहां मिस्त्री और मजूदरों के साथ दीवार चलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद डीएम से संपर्क कर कब्जा को हटवाया गया है। इस काम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की टीम मौके पर पहुंची थी। साथ ही आरपीएफ की फोर्स और विभाग के इंजीनियर भी पहुंच गए थे। टीम पहुंचने से पहले  कब्जा करने वाला युवक वहां से फरार हो गया। निर्माण हो चुके दीवार गिरवाकर निर्माण में लाई जा रही सामग्रियों को जब्त कर लिया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed