{"_id":"5e81918f8ebc3e769322233d","slug":"district-administration-launched-online-delivery-portal-due-to-lockdown-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किराना दुकानदारों के लिए ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल बन रहा है घातक, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना दुकानदारों के लिए ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल बन रहा है घातक, जानें क्या है मामला
Mon, 30 Mar 2020 12:01 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 30 Mar 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान घर पर खाने-पीने के सामान को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से घोषित किए गए किराना दुकानदारों में ज्यादातर ने जहां बेरुखी दिखाई है वहीं ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल अपनी सक्रियता बनाए हुए हैं। इसे देखते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल की पहल पर प्रशासन ने रविवार को दो और ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल शुरू किया है।
विज्ञापन
वन प्वाइंट एप, ए टू जेड ऑनलाइन शापिंग स्टोर पर ऑर्डर बुक कराने के साथ ही दो घंटे के भीतर किराना से जुड़ी सभी सामग्री अपने घर पर हासिल की जा सकती है। सामग्री 300 रुपये से अधिक की होनी चाहिए और डिलीवरी चार्ज के तौर पर आपको 50 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। फायदा यह होगा कि सामान आपको जिला प्रशासन की तरफ से तय दर पर मिलेगा वह भी घर बैठे।
विज्ञापन
नेट ठीक से काम न करे तो आप 7836818124 और 7011034294 पर फोन या व्हाट्सएप से भी आर्डर दे पाएंगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के मुताबिक अब तक संचालित तीन ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल पर तीन दिनों में 31 हजार से अधिक आर्डर आ चुके हैं। उधर जिला प्रशासन ने लोगों की सहूलियत के लिए दो सौ से अधिक किराना दुकानों, मार्ट के नंबर जारी किए ताकि लोगों को घर बैठे खाने-पीने के सामान उपलब्ध हो सकें। मगर इनमें से ज्यादातर दुकानदार, मार्ट के मालिक मैन पावर की कमी का हवाला देकर होम डिलीवरी करने से हाथ खड़े कर दे रहे हैं। कुछ एक बड़े मार्ट या दुकानदार ही सेवा दे रहे।
विज्ञापन
ऑनलाइन भुगतान के भी विकल्प
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सदर तहसील एसडीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए शहर के कुछ लोगों के सहयोग से ऑन लाइन डिलीवरी पोर्टल की शुरुआत हुई है। इन पोर्टल पर घर बैठे जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित दर पर वस्तुएं मंगाई जा सकती हैं। भुगतान के लिए कई ऑनलाइन विकल्प भी दिए गए हैं। डिजिटल पेमेंट जैसे googlepay, paytm और BHIM के माध्यम से भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा इसमें कैश ऑन डिलीवरी की भी सुविधा है।
रेट अधिक मांगने पर करें शिकायत
अगर किसी ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल या किराना दुकानदार जिला प्रशासन की तरफ से तय दर से अधिक किसी सामग्री का दाम मांग रहा है तो आप कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट में बने कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकते हैं। नंबर है 9454416211, 9454403527, 8765592506, 8765134842, 0551- 2205145, 2201795, 2202205, 2204196
सामग्री रेट प्रति किलोग्राम
अरहर दाल 97-107
चना दाल 63- 75
मसूर दाल 63-75
बासमती चावल 70- 100
सामान्य चावल 30- 40
सोयाबड़ी 70-80
राजमा 95-105
रिफाइंड सोया 106- 110
रिफाइंड सनफ्लावर 115-120
सरसों का तेल 110-120
चीनी 39- 44
मैदा 32- 40
आटा 50 किग्रा 28- 30
आटा 10 किग्रा 32-34
नमक टाटा 20
नमक आशीर्वाद-पतंजलि 15-18
रेट अधिक मांगने पर करें शिकायत
अगर किसी ऑनलाइन डिलीवरी पोर्टल या किराना दुकानदार जिला प्रशासन की तरफ से तय दर से अधिक किसी सामग्री का दाम मांग रहा है तो आप कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट में बने कंट्रोल रूम में शिकायत कर सकते हैं। नंबर है 9454416211, 9454403527, 8765592506, 8765134842, 0551- 2205145, 2201795, 2202205, 2204196
सामग्री रेट प्रति किलोग्राम
अरहर दाल 97-107
चना दाल 63- 75
मसूर दाल 63-75
बासमती चावल 70- 100
सामान्य चावल 30- 40
सोयाबड़ी 70-80
राजमा 95-105
रिफाइंड सोया 106- 110
रिफाइंड सनफ्लावर 115-120
सरसों का तेल 110-120
चीनी 39- 44
मैदा 32- 40
आटा 50 किग्रा 28- 30
आटा 10 किग्रा 32-34
नमक टाटा 20
नमक आशीर्वाद-पतंजलि 15-18