{"_id":"5ebfb8908ebc3e90571a3c47","slug":"district-administration-alert-due-to-increase-in-corona-patients-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रशासन ने बदला फैसला, अब घर जाने से पहले यहां गुजारने पड़ेंगे 14 दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से प्रशासन ने बदला फैसला, अब घर जाने से पहले यहां गुजारने पड़ेंगे 14 दिन
Sat, 16 May 2020 03:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 16 May 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला।
अब जो भी लोग दूसरे प्रांतों या प्रदेश के दूसरे जिलों से आएंगे, उन्हें पहले क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा। वहां पुल सैंपल लिए जाएंगे। रिपोर्ट निगेटिव आई तो ही उन्हें घर भेजकर वहां होम क्वारंटीन किया जाएगा। इस संबंध में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने शुक्रवार को सभी एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस अफसरों को निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11 हो जाने और सभी के बाहर से ही संक्रमित होकर आने को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। यही वजह है कि ट्रेनों, बसों से जिले में आ रहे प्रवासी कामगारों को लेकर एक बार फिर प्रशासन ने अपने फैसले में बदलाव किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
लॉकडाउन के बीच बाहर फंसे कामगारों की वापसी के समय ही यह फैसला हुआ था कि जो भी लोग बाहर से आएंगे, उन्हें पहले 14 दिन क्वारंटीन किया जाएगा। मगर एक मई को शासन के निर्देश पर जितने भी लोग ट्रेन या बसों से अपने जिले में लौट रहे थे, उनकी रेलवे स्टेशन या बार्डर के पास बने कसरवल चेकपोस्ट पर ही थर्मल स्कैनिंग कर होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया जा रहा था।
हाल में कोरोना पॉजिटिव होने के जो केस सामने आए, वे सभी मुंबई या फिर दिल्ली से लौटे थे। इसे देखते हुए अब प्रशासन ने निर्णय लिया है कि एक ही जगह से आने वालों को पहले क्वारंटीन सेंटर में रखकर, मेडिकल टीम से उनका पुल सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाए।
रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन सभी को होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जाएगा। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सभी को क्वारंटीन सेंटर में ही रखा जाए।