फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dispute over not giving car in dowry, commotion in tehsil premises

Gorakhpur News: दहेज में कार न देने पर विवाद, तहसील परिसर में हंगामा

Sat, 23 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 23 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Dispute over not giving car in dowry, commotion in tehsil premises
बांसगांव। बांसगांव थाना क्षेत्र में दहेज को लेकर हुए विवाद में पीड़ित पक्ष ने मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़िता के भाई की किन्नर पत्नी अपने साथियों के साथ तहसील परिसर पहुंच गई और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

हंगामे के चलते कुछ देर के लिए तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गगहा थाना क्षेत्र के सुमही निवासी रविकेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी बहन अर्चना की शादी समारोह में शामिल होने गांव आया था। शादी के दौरान बहन के पति पन्नेलाल ने दहेज में कार न मिलने को लेकर नाराजगी जताई। इसको लेकर कहासुनी शुरू हुई, जोकि बाद में मारपीट में बदल गई। पीड़ित के अनुसार, पन्नेलाल, उसके पट्टीदार रजनीश, बहन आत्मा, रजनीश की मां मुन्नी देवी समेत अन्य लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि लाठी-डंडों और धारदार हथियार से किए गए हमले में उसके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी बिजली और बहन अर्चना के साथ भी मारपीट की गई। रविकेश का आरोप है कि हमलावर उसकी सोने की चेन और स्कॉर्पियो की चाबी भी लेकर भाग गए और जान से मारने की धमकी दी। गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर बेहोश हो गया।

घटना के बाद रविकेश की पत्नी बिजली अपने किन्नर साथियों के साथ बांसगांव तहसील पहुंची। वहां उन्होंने पुलिस पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed