फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Display of weapons in a Bhojpuri song, caption readsBack in the gathering.

‘महफिल में वापस आ चुके हैं’: ‘जिंदगी भर केस लड़ब हम 302 के धारा पर’ सोशल मीडिया पर रील- VIDEO वायरल

Tue, 28 Jul 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 28 Jul 2026 02:46 AM IST
सार

वायरल वीडियो में युवक ने रील के कैप्शन में ‘महफिल में वापस आ चुके हैं’ लिखा है। वीडियो में दिख रहा युवक गगहा क्षेत्र के उंचेर गांव का निवासी बताया जा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। रील वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसे पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Display of weapons in a Bhojpuri song, caption readsBack in the gathering.

विस्तार

सोशल मीडिया पर भोजपुरी गाने के साथ तमंचा लहराते हुए एक युवक की रील वायरल हो रही है। वीडियो में भोजपुरी गाना ‘जिंदगी पर केस लड़ब हम 302 के धारा पर’ पर युवक हाथ में तमंचा लेकर प्रदर्शन करता नजर आ रहा है। रील में बज रहे भोजपुरी गाने और युवक के अंदाज को लेकर लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में युवक ने रील के कैप्शन में ‘महफिल में वापस आ चुके हैं’ लिखा है। वीडियो में दिख रहा युवक गगहा क्षेत्र के उंचेर गांव का निवासी बताया जा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती। रील वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसे पुलिस को टैग करना शुरू कर दिया और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। टीम युवक की पहचान और वीडियो की वास्तविकता की पुष्टि करने में जुटी है। इसके लिए उंचेर गांव और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। युवक की पहचान और वीडियो की पुष्टि होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed