फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dirt worm infested cashew nuts and spoiled sugar found in Hotel Bobina

गोरखपुर: होटल बॉबीना में गंदगी, कीड़ा लगा काजू और खराब चीनी मिली

Sun, 24 Sep 2023 03:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Sep 2023 03:24 PM IST
विज्ञापन
Dirt worm infested cashew nuts and spoiled sugar found in Hotel Bobina
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Pixabay
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को होटल बाॅबीना सहित कई जगहों पर जांच की। होटल बॉबीना में गंदगी सहित अन्य गड़बड़ी मिलने पर टीम ने नोटिस जारी किया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से टीम ने जांच के लिए नमूना लिया। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त द्वितीय कुमार गुंजन की अगुवाई में टीम होटल बॉबीना पहुंची। होटल में गंदगी मिली। इस दौरान कीड़ा लगा हुआ 10 किलो काजू, 50 किलो खराब चीनी और एक्सपायर हो चुके स्वीट कॉर्न को टीम ने नष्ट कराया। इसके अलावा होटल के किचन में एक साथ वेज और नॉनवेज रखा पाया गया। इस पर टीम ने नोटिस जारी करते हुए सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा टीम ने होटल बाॅबीना से काजू साबूत, पनीर और चावल का नमूना लिया। इसके अलावा टीम ने हुमायूंपुर दक्षिणी स्थित उज्ज्वल इंटरप्राइजेज की जांच की। यहां से चिकन मसाला, धनिया पाउडर, सब्जी मसाला, कैच और केवल ब्रांड की पिसी हुई हल्दी, कैच ब्रांड का ही साबूत जीरा और लाल मिर्च पाउडर का नमूना लिया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुचित प्रसाद, विनोद कुमार राय, अंकुर मिश्रा, उमाशंकर सिंह, विजयानंद सिंह और आशुतोष कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान होटल बॉबीना में गंदगी मिली। काजू और चीनी सहित अन्य सामग्री की जांच की गई। गड़बड़ी पाए जाने पर नोटिस दिया गया है। कैच ब्रांड के मिर्च पाउडर में मिलावट की पुष्टि होने की वजह से इसका नमूना लिया गया है। - कुमार गुंजन, सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed