फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dirt has been found in hotel before action is taken on complaint

गोरखपुर: होटल में पहले भी मिल चुकी है गंदगी, शिकायत पर होती है कार्रवाई

Sun, 24 Sep 2023 03:13 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Sep 2023 03:13 PM IST
सार

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार यदि कोई खाद्य पदार्थ मानव जीवन के लिए हानिकारक होता है तो जांच में पुष्टि होने के बाद सिविल कोर्ट में खाद्य विभाग की ओर से केस दर्ज कराया जाता है। इसमें जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है। यदि कोई खाद्य पदार्थ मानव जीवन के लिए हानिकारक नहीं होता है। मगर जांच में उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं पाई जाती है तो एडीएम सिटी कोर्ट में खाद्य विभाग केस दर्ज कराता है।

विज्ञापन
Dirt has been found in hotel before action is taken on complaint
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : pixabay

विस्तार

गोरखपुर शहर के होटलों और रेस्टोरेंट में हाईजीन का उल्लंघन हो रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम कार्रवाई करती है। शनिवार को बॉबीना होटल में हुई जांच में गंदगी और खराब खाद्य पदार्थ मिला है। इस पर टीम ने नोटिस देकर सुधार करने को कहा है। हालांकि इसके पहले भी यहां पर गंदगी की शिकायत मिल चुकी है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार एक जनवरी 2022 को बॉबीना होटल में हुई जांच में गंदगी मिली थी। इस पर होटल प्रबंधक को नोटिस देकर चेताया गया था कि यदि दोबारा गंदगी मिली या हाईजीन का उल्लंघन किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके पूर्व 30 सितंबर 2021 को भी खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल बॉबीना के रेस्त्रां में छापा मारा था। तब गंदगी मिलने के साथ ही स्टोर रूम में चूहे, चींटे और कॉकरोच घूमते मिले पाए गए थे। कई खाद्य सामग्री जमीन पर रखी थी, जिस पर टीम ने होटल प्रबंधन को चेताया था। यहां सॉस का एक नमूना लिया था। इसके अलावा होटल और रेस्टोरेंट में हाईजीन में गड़बड़ी के अलावा वेज और नॉनवेज एक साथ रखे जाने की शिकायत सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दाल और सब्जी में हड्डी मिलने की शिकायत पर हुई जांच

22 नवंबर 2019 को इंदिरा नगर स्थित होटल फाइव सेंस में ग्वालियर से आए एक परिवार ने शाकाहारी खाने के दाल और सब्जी से हड्डी निकलने की शिकायत दर्ज कराई थी। ग्वालियर के डॉ. अशोक पाल सिंह और देवेंद्र प्रताप सिंह परिवार के साथ होटल में खाना गए। उन्होंने दाल मक्खनी, जीरा राइस, मिक्स वेज और बटर नान मंगाया। लोगों ने खाना शुरू किया तो दाल और सब्जी में से हड्डियां निकलने लगीं।

खाने में हड्डियां देख दोनों परिवार के सदस्यों को उल्टी होने लगी। इसकी जानकारी होने पर डॉ. आनंद वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस बुला ली थी। तब डीएम से शिकायत होने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जांच करके वेज और नॉनवेज के बर्तनों को अलग रखने की हिदायत दी थी।

यह है कार्रवाई का नियम
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार यदि कोई खाद्य पदार्थ मानव जीवन के लिए हानिकारक होता है तो जांच में पुष्टि होने के बाद सिविल कोर्ट में खाद्य विभाग की ओर से केस दर्ज कराया जाता है। इसमें जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है। यदि कोई खाद्य पदार्थ मानव जीवन के लिए हानिकारक नहीं होता है। मगर जांच में उसकी गुणवत्ता ठीक नहीं पाई जाती है तो एडीएम सिटी कोर्ट में खाद्य विभाग केस दर्ज कराता है। इसमें पांच लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed