फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   direct flights between gorakhpur to ahmedabad from april 12

होली पर गोरखपुर वासियों को सौगात: 12 अप्रैल से गोरखपुर-अहमदाबाद के बीच सीधी उड़ान, टिकटों की बुकिंग शुरू

Fri, 19 Mar 2021 09:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 19 Mar 2021 09:08 PM IST
सार

-28 मार्च से दिल्ली के लिए स्पाइस की इवनिंग फ्लाइट तो मुंबई के लिए मार्निंग फ्लाइट भी शुरू होगी
- लखनऊ के लिए भी 28 मार्च से ही अलाइंस एयर की शुरू होगी उड़ान

विज्ञापन
direct flights between gorakhpur to ahmedabad from april 12
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

होली के मौके पर गोरखपुर और उसके आस-पास के लोगों को एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से कई सौगात मिलेगी। लंबे इंतजार के बाद 12 अप्रैल से गोरखपुर से अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी। यह सफर ढाई घंटे में पूरा होगा। अहमदाबाद के लिए किराया करीब 5600 है। वहीं 28 मार्च से ग्रीष्म कालीन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही लखनऊ के अलावा दिल्ली के लिए विमान कंपनी स्पाइस जेट अपनी इवनिंग और मुंबई के लिए मार्निंग फ्लाइट शुरू करने जा रही है। चारों फ्लाइटों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। यानी अब गोरखपुर से 14 उड़ान होगी। इनमें दिल्ली और मुंबई के लिए चार-चार तो अहमदाबाद, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता, प्रयागराज के लिए एक-एक उड़ान शामिल है।

विज्ञापन


अहमदाबाद से विमान कंपनी स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी 3241 सुबह 7.40 बजे उड़ान भरकर 10.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। आधे घंटे बाद सुबह 11 बजे यही फ्लाइट एसजी 3242 गोरखपुर से उड़ान भरकर 1.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इसी तरह स्पाइस जेट, दिल्ली के लिए 28 मार्च से फिर से अपनी इवनिंग फ्लाइट शुरू करेगी। यह फ्लाइट दोपहर 3.55 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर शाम 5.15 बजे गोरखपुर लैंड करेगी।  करीब 45 मिनट बाद फिर यही फ्लाइट शाम छह बजे गोरखपुर से उड़ान भरकर 7.35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह विमान कंपनी स्पाइस जेट मुंबई के लिए भी अपनी दूसरी उड़ान फिर से शुरू करने जा रही है, जो सुबह के वक्त होगी। यह विमान एसजी 385 मुंबई से सुबह नौ बजे उड़ान भरकर 11.15 बजे गोरखपुर आएगा। यही विमान एसजी 386 करीब आधे घंटे बाद गोरखपुर से उड़ान भरकर 2.10 बजे मुंबई पहुंचेगा।
विज्ञापन


वहीं क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत गोरखपुर से लखनऊ के लिए भी 28 मार्च से ही उड़ान शुरू होगी। इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शेड्यूल जारी कर दिया है। गोरखपुर से नई दिल्ली जाने वाला अलाइंस एयर का 72 सीट वाला विमान ही रोजाना लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगा। लखनऊ तक का सफर तय करने में एक घंटे का वक्त लगेगा और 1470 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर से अब 14 उड़ान
अहमदाबाद के साथ ही दिल्ली के लिए इवनिंग और मुंबई के लिए मार्निंग फ्लाइट के अलावा लखनऊ के लिए भी उड़ान शुरू होने के बाद अब गोरखपुर एयरपोर्ट से 14 फ्लाइट उड़ान भरने लगेगी। इनमें गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो की एक, स्पाइस जेट  की दो और अलाइंस एयर की एक समेत चार फ्लाइट शामिल है। इसी तरह मुंबई के लिए भी इंडिगो और स्पाइस जेट की दो-दो फ्लाइट के अलावा अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, बंगलूरू, प्रयागराज और लखनऊ  के लिए एक-एक फ्लाइट शामिल है। दिल्ली और मुंबई के लिए अब सुबह से लेकर शाम तक उड़ान का विकल्प मौजूद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed