{"_id":"5ff75ceb8ebc3e31d1012447","slug":"direct-flight-will-start-from-gorakhpur-to-bangalore-from-january-22-gorakhpur-city-news-gkp379980719","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से बंगलूरू के लिए आसान हुआ हवाई सफर, 22 जनवरी से शुरू होगी सीधी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से बंगलूरू के लिए आसान हुआ हवाई सफर, 22 जनवरी से शुरू होगी सीधी उड़ान
Fri, 08 Jan 2021 09:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 09:38 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर एयरपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से बंद चल रही गोरखपुर-बंगलूरू की फ्लाइट 22 जनवरी से फिर से शुरू होगी। इस विमान में (एयरबस) में 180 सीटें होंगी। इसके लिए टिकटों की बुकिंग भी की जा रही है। इस सेवा के शुरू होने के साथ ही अब गोरखपुर से उड़ानों की कुल संख्या 10 हो जाएगी। इनमें दिल्ली-मुंबई के लिए तीन-तीन और हैदराबाद, प्रयागराज, कोलकाता शामिल हैं।
सांसद रवि किशन शुक्ल की पहल और एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर बाजपेई की सक्रियता से गोरखपुर एवं उसके आस-पास के जिलों के कई लोगों को नए साल पर यादगार तोहफा मिला है। गोरखपुर से बंगलूरू आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी अच्छी है। इनमें सर्वाधिक संख्या प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों की है। लंबे समय से बंगलूरू के लिए उड़ान शुुरू किए जाने की मांग हो रही थी। इसकी जानकारी जब सदर सांसद को हुई तो उन्होंने शासन से लेकर नागर विमानन मंत्रालय तक में पैरवी तेज कर दी। उनकी कोशिश अब रंग लाई है।
इस मौके पर सांसद रवि किशन ने कहा कि इस उड़ान से यात्रियों को राहत मिलेगी। पहले लखनऊ या फिर कहीं और से जाकर बंगलूरू के लिए फ्लाइट मिलती थी। अब यात्रियों का समय तो बचेगा ही उनका अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। सांसद ने बताया कि जल्द ही चेन्नई, पुणे और अहमदाबाद के लिए भी विमान सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। इसे लेकर प्रयास जारी है।

30 नवंबर, 2019 में बंद हो गई थी हवाई सेवा
विमान कंपनी, इंडिगो ने सात जनवरी 2019 को गोरखपुर से बंगलूरू के लिए उड़ान शुरू की थी। मगर तकनीकी वजहों से 30 नवंबर 2019 को विमान कंपनी ने बंगलूरू की उड़ान बंद कर दी थी। कंपनी की तरफ से बताया गया था कि विमान, मरम्मत के लिए भेजा गया है। इसके बाद यह सेवा शुरू नहीं हो सकी। बता दें कि बंगलूरू आने-जाने वाले यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट से कोलकाता या हैदराबाद होते हुए यहां पहुंचते हैं।
एयरपोर्ट निदेशक गोरखपुर प्रभाकर बाजपेई ने बताया कि 22 जनवरी से गोरखपुर से बंगलूरू के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। बंगलूरू से सुबह 8:30 बजे इंडिगो का विमान गोरखपुर आएगा और फिर आधे घंटे बाद नौ बजे यहां से बंगलूरू के लिए उड़ान भरेगा। जल्द ही चेन्नई और अहमदाबाद के लिए भी विमान सेवा शुरू करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए जरूरी संसाधनों को बढ़ाया जा रहा है।