फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Diploma will get job in government or private company

आईटीआई प्रवेश: सरकारी या प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाएगा डिप्लोमा, 28 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

Fri, 20 Aug 2021 07:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 20 Aug 2021 07:27 PM IST
सार

एससीवीटी ने जारी किया प्रवेश कार्यक्रम, 28 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
Diploma will get job in government or private company
आईटीआई चरगांवा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अगर आप भी आईटीआई करके तकनीकी रूप से दक्ष होकर सरकारी या प्राइवेट कंपनी में आकर्षक वेतन वाली नौकरी पाना चाहते हैं तो ऐसे सभी युवाओं को अपनी रुचि के अनुसार आईटीआई में डिप्लोमा कर लेना चाहिए। इसके लिए आठवीं के बाद से ही अलग-अलग ट्रेड में एडमिशन लिया जा सकता है। कुछ अन्य ट्रेड में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता दसवीं और बारहवीं भी मांगी जाती है।  गोरखपुर मंडल के 200 से अधिक सरकारी और निजी आईटीआई में कुल 36000 सीटें 20 ट्रेडों में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने वर्ष 2021 में होने वाली प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी है। 28 अगस्त तक इच्छुक युवा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों का चयन बिना परीक्षा मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी-आईटीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। उत्तर प्रदेश में आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा एक अगस्त 2021 को 14 वर्ष होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश आईटीआई में प्रवेश के लिए कोई परीक्षा नहीं ली जाती है। सिर्फ मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन किया जाता है और एडमिशन मिलता है। यह मेरिट आपकी शैक्षणिक योग्यता और आरक्षण नियमों के अनुसार तय होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कौन कर सकता है आवेदन

सीबीएसई, आईसीएसई या यूपी बोर्ड से कक्षा 8वीं या 10वीं पास कर चुके युवा आईटीआई कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस कोर्स के बाद आपके लिए कई सरकारी नौकरियों का रास्ता खुल जाएगा। भारत सरकार और राज्य सरकारें आईटीआई अभ्यर्थियों के लिए हर साल हजारों रिक्तियां निकालती हैं।

कैसे करें आवेदन
यूपी आईटीआई ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा। ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म ह्यष्1ह्लह्वश्च.द्बठ्ठ पर जारी किया गया है। इस वेबसाइट पर जाते ही आपको ऑनलाइन आवेदन के लिए लिंक मिलेगा। इसे क्लिक करें। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का पेज खुल जाएगा। यहां पूरी डीटेल भरें, ऑनलाइन फीस जमा करें और सबमिट करें। आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से विवरण पुस्तिका में भी बतायी गई है। जिसे आप आगे दिये गए लिंक से देख सकते हैं।

ये है शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। एससी, एसटी के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपये है। आवेदन की प्रक्रिया 04 अगस्त 2021 से शुरू हो चुकी है। आप 28 अगस्त 2021 रात 12 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं।

 

राजकीय आईटीआई चरगांवा में इन ट्रेड में होगा प्रवेश

वायरमैन, पेंटर, वेल्डर, स्वीइंग टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, फूड प्रोडक्शन जनरल, ट्रेवल एंड टूर असिस्टेंट, फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रानिक सिस्टम, इलेक्ट्रोप्लेटर, ड्राफ्टमैन मैकेनिक, ड्राफ्टमैन सिविल,  टेक्नीशियन मेडिकल इलेक्ट्रानिक्स, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपी टेक्नीशियन, फायर टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट

राजकीय आईटीआई चरगांवा प्रधानाचार्य सत्यकांत ने कहा आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 28 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed