फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DIG/SSP Jogendra kumar impressed on PRV police hard work in gorakhpur

भटके लोगों को घर तो घायल को अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान, 15 को पुलिसकर्मियों को मिल चुका है सम्मान

Fri, 12 Feb 2021 01:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Feb 2021 01:17 PM IST
विज्ञापन
DIG/SSP Jogendra kumar impressed on PRV police hard work in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पीआरवी 112 के पुलिस कर्मियों ने कई ऐसे सराहनीय काम किए हैं, जिसकी प्रशंसा शासन तक हुई है। कहीं भटके को घर पहुंचाया तो कहीं घायल को समय से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। इसके लिए 15 पुलिस वालों को सम्मान भी मिल चुका है।
विज्ञापन


अकेले जनवरी में पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों ने 35 से ज्यादा ऐसे सराहनीय काम किए हैं। डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस वालों की सराहना की है। साथ ही इसी तरह बेहतर करते रहने की उम्मीद भी जताई है।
विज्ञापन


इनको मिला था सम्मान
मुख्य आरक्षी कामेश्वर चौधरी, उमाशंकर सिंह, गोवर्धन यादव, सुरेंद्र यादव, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार राय, भागवत यादव, सिपाही सूबेदार कुशवाहा, मनोज चौधरी, राजाराम, होमगार्ड रमेश चंद्र, वंशीधर यादव, विद्यासागर मिश्रा, जयप्रकाश निषाद, सुरेश यादव को बेहतर काम के लिए सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस एक

एक जनवरी  को कुसम्ही जंगल में एक लड़की भटकती हुई पीआरवी 0322 के पुलिस वालों को मिली। पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो पूछताछ की। पहले तो युवती ने कुछ बताने से इनकार कर दिया, बाद में कहा कि वह घरवालों से नाराज होकर चली आई है। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाकर घर पहुंचा दिया।

केस दो
दो जनवरी को उरुवा बाजार तिराहे पर सड़क हादसा हो गया। पीआरवी 0358 ने खुद की गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया। जेब से मिले कागजात की मदद से उसकी पहचान बांसगांव के छेदीढवा निवासी सुशील कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने घरवालों सूचना दी। समय से अस्पताल पहुंचने से सुशील की जान बच गई।
 
चार जनवरी को कूड़ाघाट में सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। वहां पर मौजूद पीआरवी 0317 ने तुरंत घायलों को अपनी गाड़ी से सदर अस्पताल पहुंचाया। जिस वजह से दोनों घायलों की जान बच गई। घायलों की पहचान नखास निवासी सुरेश गुप्ता और पप्पू के रूप में हुई। पुलिसवालों ने उनके उनके घरवालों को भी सूचना दी।

डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि पीआरवी के पुलिस वालों ने कई सराहनीय काम किए हैं। इसके लिए कई पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया है। उम्मीद है कि पुलिसकर्मी इसी तरह बेहतर कार्य करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed