फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DIG sought report from SSP due to double murder case protest in gorakhgpur

चचेरे भाईयों को गोलीयों से भूनने के विरोध में हुआ था बवाल, डीआईजी ने कहा- पुलिस की लापरवाही से हुआ विवाद

Fri, 29 May 2020 09:25 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 May 2020 09:25 AM IST
सार

  • बवाल पुलिस की लापरवाही से हुआ, डीआईजी ने मांगी रिपोर्ट
  • खोराबार में बवाल मामले में एसएसपी को लिखा पत्र

विज्ञापन
DIG sought report from SSP due to double murder case protest in gorakhgpur
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके में चचेरे भाइयों की गोली मारकर हत्या के विरोध में खोराबार में जाम और फिर पुलिस पर हमला किए जाने के मामले में डीआईजी राजेश डी मोदक का मानना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से पूरा विवाद हुआ। हालात से निपटने के पुलिस के तरीके पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखकर पूरी रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार के रामनगर कड़जहां निवासी चचेरे भाई दिवाकर और कृष्णा की गत रविवार को गोली मारकर हत्या हुई थी। नामजद आरोपित को दो दिन से पकड़ने के बाद भी पुलिस असल आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन

उधर, इसे लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने चचेरे भाइयों के साथ गांव के बाहर जाम लगाया फिर पुलिस पर हमला भी किया। इस घटनाक्रम की जानकारी डीआईजी को देर से दी गई है। इसे लेकर डीआईजी जिला पुलिसिंग से खफा हैं। बुधवार की शाम घटना की जानकारी होने पर डीआईजी ने जनपद पुलिस के अधिकारियों से घटना के बारे में पूछा था। तब उन्होंने कोई विशेष बात न होने की जानकारी दी थी।

पुलिस की गाड़ियों और रोडवेज बसों में तोड़फोड़ के बारे में उन्हें नहीं बताया गया था। पूरे घटनाक्रम की बृहस्पतिवार को समाचार पत्रों में छपी खबर पढ़ने के बाद डीआईजी को वास्तविक स्थिति का पता चल सका। डीआईजी ने खबरों का हवाला देकर रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed