फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DIG Rajesh Modak Dinesh Rao inspected police lines on Friday

पुलिस लाइंस के निरीक्षण को पहुंचे डीआईजी, मेस का भोजन चख गुणवत्ता जानी

Fri, 24 Jan 2020 07:41 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Fri, 24 Jan 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
DIG Rajesh Modak Dinesh Rao inspected police lines on Friday
डीआईजी राजेश मोदक दिनेश राव ने पुलिस लाइंस का निरीक्षण के दौरान मेस में खाना चखकर गुणवत्ता जानी।। - फोटो : अमर उजाला
डीआईजी राजेश मोदक दिनेश राव ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेस में खाना चखकर गुणवत्ता जानी। बैरक, कॉलोनी का भी निरीक्षण किया। पुलिस लाइंस की चोक हुई नालियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबध में नगर निगम से पत्राचार कर सफाई कराने को कहा। उन्होंने पुलिस लाइंस में खामियों को दूर करने के लिए एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता को निर्देश दिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीआईजी का पदभार संभालने के बाद से ही राजेश मोदक दिनेश राव रुटीन निरीक्षण कर रहे हैं। कोतवाली थाने का निरीक्षण करने के बाद शुक्रवार को वह पुलिस लाइंस पहुंचे। उन्होंने बैरकों में पुलिस वालों के रहने की व्यवस्था देखी। मेस में खुद खाना चखकर गुणवत्ता की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेस के भोजन की व्यवस्था से वह संतुष्ट दिखे। नालियों की गंदगी के बारे में पूछा तो आरआई ने बताया कि मुख्य नाले की सफाई नहीं होने की वजह से पानी नालियों के रास्ते पुलिस लाइंस में लौट आता है। नगर निगम से इसे लेकर कई बार पत्राचार किया जा चुका है। डीआईजी ने फिर से पत्राचार करने को निर्देशित किया और खुद भी वार्ता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed