{"_id":"6180c983fb267d530d5823fe","slug":"dhanteras-2021-today-people-will-buy-from-gold-and-silver-ornaments-and-coins-to-utensils-and-vehicles","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dhanteras 2021: बाजार में आज धनवर्षा के आसार, ग्राहकों को लुभा रहे हैं दुकानों में चमचमाते सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dhanteras 2021: बाजार में आज धनवर्षा के आसार, ग्राहकों को लुभा रहे हैं दुकानों में चमचमाते सामान
Tue, 02 Nov 2021 10:50 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:50 AM IST
सार
सामान खरीदकर खुशियां मनाने का सबसे बड़ा त्योहार धनतेरस मंगलवार को है। इस दिन के लिए बाजार सजकर तैयार है।
विज्ञापन
धनतेरस 2021।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामान खरीदकर खुशियां मनाने का सबसे बड़ा त्योहार धनतेरस मंगलवार यानी आज है। इस दिन के लिए बाजार सजकर तैयार है। शोरूमों और दुकानों में रंग-बिरंगी लाइटों के बीच चमचमाते सामान ग्राहकों को लुभा रहे हैं। इलेक्ट्रानिक दुकानें, कपडे़, मिठाई, सराफा, बर्तन, मिट्टी के खिलौने और ऑटोमोबाइल की दुकानें सामानों से अटी पड़ी हैं। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार बाजार में जमकर धनवर्षा होगी।
धनतेरस के लिए दुकानदार साल भर तैयारी करते हैं। जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार नजदीक आता है वह अपनी दुकान और शोरूम को सामानों से भरते चले जाते हैं। इसी तरह इस दिन खरीदारी के लिए लोग भी पूरे साल तैयारी करते हैं। तमाम तरह के आफर से जहां बाजार लोगों को लुभाता है, वहीं लोग अपनी बचत तक खर्च करने के लिए तैयार रहते हैं। यदि किसी के पास धन नहीं होता है तो वह बैंकों से कर्ज लेकर इस दिन खरीदारी करता है और अपने शौक के साथ मान्यता व परंपरा का निर्वहन करता है।
तीन सौ करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना
बताया जा रहा है कि अलग-अलग कंपनियों की लगभग चार हजार मोटरसाइकिलें, बुलेट और स्कूटर की बुकिंग की जा चुकी है। धनतेरस के दिन ग्राहक इन्हें अपने घर लेकर जाएंगे। इनकी कुल कीमत 27 करोड़ रुपये के आसपास आंकी जा रही है। अनुमान है कि इस बार धनतेरस के दिन साढ़े 300 करोड़ रुपये का कारोबार होगा। केवल सराफा बाजार में ही 200 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। 30 करोड़ रुपये से अधिक के इलेक्ट्रानिक के सामानों की बिक्री होने का अनुमान है।

निदेशक ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेलर्स वैभव सराफ ने बताया कि धनतेरस के लिए सराफा बाजार सज गया है। दुकानों में लक्ष्मी-गणेश और चांदी के सिक्कों को सजा दिया गया है। एक ग्राम से लेकर दस ग्राम तक सोने के सिक्के बनवाए गए हैं। पांच ग्राम से लेकर 15 ग्राम तक चांदी के सिक्के तैयार कराए गए हैं। इस बार धनतेरस पर पिछले वर्ष से अधिक कारोबार होने की उम्मीद है।
अध्यक्ष गोरखपुर सराफा मंडल पंकज गोयल ने बताया कि इस बार धनतेरस पर बेहतर कारोबार की उम्मीद है। सोना-चांदी से लेकर वाहन तक की खूब मांग दिख रही है। पिछले साल की अपेक्षा बाजार काफी अच्छा है। ऐसे में 200 करोड़ रुपये की कारोबार होने की संभावना है।
डीपी मोटर्स नितिन मातनहेलिया ने बताया कि इस बार शहर में कुल चार हजार से अधिक मोटरसाइकिलें धनतेरस के दिन बिकने के लिए तैयार हैं। इसमें हीरो, होंडा, बजाज, रॉयल एनफील्ड, टीवीएस के साथ अन्य कंपनियों की बाइक, बुलेट, स्कूटर शामिल हैं। इनकी अनुमानित लागत 27 करोड़ रुपये से अधिक होगी।
सीताराम श्यामलाल सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो गए हैं। इस बार धनतेरस के दिन लोग पीतल, तांबा, कांसा के बर्तनों की मांग अधिक कर रहे हैं। लोग ऑनलाइन भी खरीदारी कर रहे हैं जोकि गलत है। लोगों के दादा और पिता स्थानीय दुकानदारों से ही त्योहार पर बर्तन खरीदें होंगे। इस प्रथा को आगे बढ़ाते हुए अपने बाजार से ही खरीदारी करनी चाहिए। बाजार ग्राहकों के इंतजार में सजकर तैयार है।
इलेक्ट्रो वर्ल्ड राहुल सिंह ने बताया दीपावली के बाद धीरे-धीरे ठंडी शुरू हो जाती है। आने वाले दिनों में लगन भी है। ऐसे में धनतेरस के मौके पर लोग टीवी, गीजर, एसी, फ्रिज, एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, ओवन, मिक्सर, ग्राइंडर समेत अन्य इलेक्ट्रानिक सामानों की खरीदारी करते हैं। शहर का इलेक्ट्रानिक बाजार दिवाली के लिए पूरी तरह से तैयार है। अलग-अलग कंपनियों के सामानों से दुकानें सजी हुईं हैं।
लक्ष्मी बेकर्स नवीन कृपलानी ने बताया कि धनतेरस के दिन गिफ्ट पैकेट की मांग अधिक होती है। काजू, छ्वाड़ा, बादाम, मोनक्का के साथ अखरोट का पैकेट होता है। इसके अलावा मिठाइयों के अलग से डिब्बे होते हैं। इस बार पेस्ट्री, चॉकलेट, अलग-अलग स्वाद के बिस्किट भी गिप्ट पैकेट में तैयार रहेंगे।
माखनभोग देवा केशवानी ने बताया कि धनतेरस के दिन तोहफे में मिठाई भी दी जाती है। इसे देखते हुए अलग-अलग तरह की मिठाई दुकानों में तैयार कर ली गई हैं। आमतौर पर काजू अमरूद, काजू पिस्ता, काजू बाइट, काजू बर्फी, मोतीचूर के लड्डू, सफेद रसगुल्ला और सोहन पापड़ी तोहफे में दी जाती है।