फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   design of new building of collectorate will change in Gorakhpur

गोरखपुर: कलेक्ट्रेट की नई इमारत की डिजाइन बदलेगी, फिर से तैयार होगी डीपीआर

Thu, 15 Sep 2022 01:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Sep 2022 01:20 PM IST
सार

डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि प्रस्तावित कलेक्ट्रेट भवन की डिजाइन में परिवर्तन किया जाएगा। ऐसे में नए सिरे से डीपीआर तैयार की जाएगी। इमारत में कुछ तल और बढ़ाए जाएंगे।  प्रमुख विभागों के जिला कार्यालयों को भी इसी भवन में शिफ्ट करने की तैयारी है।

विज्ञापन
design of new building of collectorate will change in Gorakhpur
गोरखपुर डीएम कृष्णा करुणेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कलेक्ट्रेट की नई इमारत की डिजाइन में बदलाव होगा। इसके लिए नए सिरे से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी और फिर शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। नई इमारत पहले तीन मंजिल की प्रस्तावित थी जिसे अब छह मंजिल बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद यह बदलाव किया जा रहा है।

विज्ञापन


डीएम कृष्णा करुणेश ने मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री के सामने कलेक्ट्रेट की नई इमारत की डिजाइन प्रस्तुत की थी। इसे देखने के बाद मुख्यमंत्री ने नई इमारत में ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय जैसे अन्य जिला स्तरीय महत्वपूर्ण विभागों का कार्यालय भी शिफ्ट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


यही वजह है कि अब नई इमारत की डिजाइन बदलने का फैसला किया गया है। हालांकि, विकास भवन में संचालित होने वाले विभाग वहीं रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट भवन के साथ ही पुलिस कार्यालय भवन का डीपीआर भी शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि प्रस्तावित कलेक्ट्रेट भवन की डिजाइन में परिवर्तन किया जाएगा। ऐसे में नए सिरे से डीपीआर तैयार की जाएगी। इमारत में कुछ तल और बढ़ाए जाएंगे।  प्रमुख विभागों के जिला कार्यालयों को भी इसी भवन में शिफ्ट करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed