{"_id":"5e5b90258ebc3ec555688ba8","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-visit-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: डिप्टी सीएम ने 40 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 34 का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: डिप्टी सीएम ने 40 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 34 का किया शिलान्यास
Sun, 01 Mar 2020 07:07 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, खड्डा (कुशीनगर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, खड्डा (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 01 Mar 2020 07:07 PM IST
सार
- खिलाड़ियों और सैनिकों के घर तक बनेगी सड़क: मौर्य
विज्ञापन
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व कार्यक्रम में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खड्डा क्षेत्र के भैसहां में बड़ी गंडक के किनारे आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गरीबों के घरों में विकास कांग्रेस वालों को रास नहीं आता। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी में जीया है, इसलिए गरीबों के लिए बहुत काम किया। विदेश के नेता मोदी के साथ फोटो खिंचवाकर गौरवान्वित महसूस करते हैं। जनता ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कमल खिलाने का काम किया, हम कोताही नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीजी हाथी व साइकिल पर नहीं, कमल पर आती हैं। 15 साल में विपक्ष की सरकार ने जितना काम नहीं किया, उससे अधिक भाजपा की सरकार ने तीन साल में करा दिया है। आगे गंडक नदी पर पक्का पुल भी बनाएंगे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 40 करोड़ रुपये के लागत की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 34 का बटन दबाकर शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि कुशीनगर जिले में ।487.19 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम चल रहा है।
कहा कि पहले सड़कें कागजों में बनती थीं। पिछले चुनाव में सपा-बसपा एक होकर लड़ रही थीं। कुछ लोग पीएम बनने का सपना देख रहे थे, लेकिन जनता ने भाजपा को 64 सांसद दिया। हम आपकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में टॉप-20 आने वाले विद्यार्थियों के घर तक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग के नाम से सड़क बनाई जाएगी। यदि कोई खिलाड़ी प्रदेश राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतकर लाता है तो उसके उसके घर तक मेजर ध्यानचंद एवं उस खिलाड़ी के नाम से सड़क बनवाई जाएगी। इसी तरह देश की सुरक्षा में बलिदान देने वाले सैनिकों के घर तक भी सड़क बनवाई जाएगी। देश में हर दिन तीन पुल और 20 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हो रहा है। डिप्टी सीएम ने सिक्के से तौलने को विनम्रता से मना करते हुए कहा कि उस धन को किसी बेटी की शादी में खर्च करें। कार्यकर्ता का सम्मान अधिकारियों को देना पड़ेगा। सरकार से बड़ा संगठन है।

धार्मिक रूप से लोगों से जुड़ने की कोशिश की
Kushinagar news
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा के तट से आया हूं। यहां भी कुंभ लगा है। यहां आकर मालूम हुआ कि नारायणी नदी में शालिग्राम मिलते हैं। भगवान विष्णु की इस नदी के किनारे बसने वाले लोग महान हैं। मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि सालिकपुर से शिवपुर मार्ग व खिरकिया पुल के लिए विभागीय लोग आगणन की तैयारी करें। भैसहां-खड्डा-भैसालोटन और पडरौना से वाल्मीकिनगर बैराज तक सड़क का आगणन तैयार करने का उन्होंने विभागीय अफसरों को मंच से आदेश दिया। उन्होंने कहा कि खड्डा क्षेत्र के सोहरौना में रेलवे ढाला पर वर्ष 2022 तक ओवरब्रिज बनेगा। रामपुर गोनहा में पुल बनेगा। विधायकों की जो भी मांग होती है, उसे पूरा करेंगे।
अपनी सरकार की बताईं उपलब्धियां
डिप्टी सीएम ने मंच से कहा कि प्रदेश में 8810 किलोमीटर सड़क बनाने का कार्य चल रहा है। 10624 किलोमीटर सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है, जबकि 26 तहसीलों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। इंटर कनेक्टिविटी के लिए 1300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। क्योंकि जिस देश की सड़क अच्छी होती है, उसका विकास हो जाता है। पीडब्ल्यूडी में ऑनलाइन ठेका ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 समाप्त किया और राममंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

सांसद विजय कुमार दूबे बोले
इस लोकार्पण अवसर पर मौजूद कुशीनगर के भाजपा सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार विकास की इबादत लिख रही है। क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से इस क्षेत्र में दो पीपा पुल बन सके हैं। आने वाले समय में पक्का पुल भी बनाए जाएंगे। उन्होंने नदी के उस पार बांध बनाकर गांवों की सुरक्षा किए जाने, खिरकिया में पुल बनाए जाने तथा मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किनारे कुशीनगर जिले में टू लेन बनाए जाने की जरुरत बताई।
विधायक जटाशंकर त्रिपाठी बोले
सभा को संबोधित करते हुए आयोजक एवं क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि सुदामा के केशव आए हैं। खड्डा के चारो तरफ रिंग रोड बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि छितौनी के रिंग रोड व भैसहां मार्ग से नेपाल को जोड़ा जाए तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह क्षेत्र और जनपद चमक जाएगा। चेपुआ मछली को गोवा की तर्ज पर प्रचारित कर लोगों को रोजगार दिलाया जा सकता है। मेगा फूड पार्क बनाने की मांग की। विधायक ने कहा कि यह पुल का लोकार्पण नहीं, इस क्षेत्र के भाग्य को बदलने वाली पहल है।

झलकियां
1- डिप्टी सीएम का हेलिकॉप्टर 12.25 पर हेलिपैड पर उतरा।
2- सांसद व विधायक तथा पार्टी नेताओं ने हेलिपैड पर स्वागत किया।
3- सब इंसपेक्टर ओंकार दूबे के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
4- दो सौ मीटर दूर मंच तक पैदल ही चले डिप्टी सीएम। बड़ी संख्या में लाइन में खड़े लोगों ने पुष्प देकर स्वागत किया।
5- वैदिक मंत्रोचार के द्वारा पंडितों ने स्वस्ति वाचन किया।
6- 12.31 पर मंच पर पहुंचे।
7- माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
8- विधायक ने चांदी का गदा व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।
9- चांदी के सिक्कों से केपी मौर्य को तौला गया।