{"_id":"5fa255c7d1aecd08dc2db992","slug":"deputy-cm-keshav-prasad-maurya-expressed-grief-on-kushinagar-cracker-factory-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर हादसे पर जताया दुख, बोले- पीड़ितों को मिलेगी हर संभव मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर हादसे पर जताया दुख, बोले- पीड़ितों को मिलेगी हर संभव मदद
Wed, 04 Nov 2020 12:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:50 PM IST
विज्ञापन
कुशीनगर हादसे पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जताया दुख।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में बुधवार की सुबह अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने के बाद हड़कंप मच गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई महिलाओं के साथ अन्य लोग झुलस गए हैं। इस हादसे को को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दुख जताया है।
डिप्टी सीएम ने लिखा है कि 'कुशीनगर की पटाखा फैक्टरी में आग लगने से कई लोगों के हताहत व घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम जी हताहत हुए लोगों के परिवार को यह दुःख सहन करने का साहस दें। @UPGovt ने जिला प्रशासन को पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने, घायलों का उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।'
बता दें कि कप्तानगंज कस्बे के आर्य समाज मंदिर वार्ड में एक मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखा की फैक्टरी में सुबह करीब पौने सात बजे विस्फोट हुआ। मकान के अंदर की दीवार भी गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है तो वहीं नौ लोग झुलसे हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जबकि घायल आस-पास रहने वाले हैं।
सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे का मंजर देखकर लोगों के होश उड़ गए। कप्तानगंज पुलिस पहुंची और मकान के अंदर घुसी तो चारों तरफ ईंट, बारूद व अन्य सामान बिखरा पड़ा था। मलबे में लोग दबे हुए थे। कई शव धमाके में बुरी तरह से क्षत-विक्षत हो गए।

कुशीनगर की पटाखा फैक्टरी में आग लगने से कई लोगों के हताहत व घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु श्रीराम जी हताहत हुए लोगों के परिवार को यह दुःख सहन करने का साहस दें। @UPGovt ने जिला प्रशासन को पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने, घायलों का उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) November 4, 2020