फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deputy CM Brajesh Pathak addressed public meeting in favor of BJP candidate Ravinder Kushwaha in Deoria

LS Election: देवरिया में डिप्टी CM ब्रजेश पाठक बोले, अयोध्या में बन गया राम मंदिर, सरकार बनते ही मथुरा की बारी

Fri, 24 May 2024 04:00 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: श्याम जी. Updated Fri, 24 May 2024 04:00 PM IST
सार

देवरिया जिले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी रविंदर कुशवाहा के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है। अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया गया, अब सरकार बनते ही मथुरा की बारी है। मथुरा में कृष्ण भगवान बांसुरी बजाकर इंतजार कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak addressed public meeting in favor of BJP candidate Ravinder Kushwaha in Deoria
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को सलेमपुर सेंट पॉल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भाजपा प्रत्याशी रविंदर कुशवाहा के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ढाई महीने से रोज चुनाव प्रचार में जगह-जगह आप के बीच जाने का अवसर मिल रहा है। जनता का अपार स्नेह मिल रहा है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लड़ाई एक तरफ राम मंदिर बनवाने वाले राम भक्तों से है तो दूसरी तरफ कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले लोगों के बीच है। तय आपको करना है कि आप किसकी तरफ रहेंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार ने भक्तों पर गोलियां चलवाईं, जिससे अयोध्या नगरी खून से लाल हो गई थी। डिप्टी सीएम ने भाजपा प्रत्याशी की जीत का दावा किया और कहा कि भाजपा जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर कार्य करती है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भीड़ बता रही है कि भाजपा प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत रही है। अयोध्या में भव्य मंदिर बनाया गया, अब सरकार बनते ही मथुरा की बारी है। मथुरा में कृष्ण भगवान बांसुरी बजाकर इंतजार कर रहे हैं। आप मोदी जी के हाथों के मजबूत कीजिए। जल्द ही अदालत के माध्यम से भगवान कृष्ण पूरी दुनिया के सामने बांसुरी बजाते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान  पूर्व विधायक काली प्रसाद, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीराम यादव, मझौली राज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक प्रताप मल्ल, ब्रिजेश दूबे, अश्वनी सिंह, जटाशंकर दूबे, अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू चौधरी,विनोद मिश्रा, अशोक कुशवाहा, रजवंत सिंह, रूपेश श्रीवास्तव, मुरली मिश्रा, जीतेंद्र सिंह, विनोद शंकर दूबे, अजय दूबे, बलबीर सिंह दादा, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अरविंद पांडेय, राहुल सिंह, अर्चना पांडेय, निर्मला गौतम आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश तिवारी ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed