फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Depressed youth commits suicide after losing money in online game at Gorakhpur

गोरखपुर: ऑनलाइन गेम में गंवाने रुपये, युवक ने कर ली खुदकुशी

Mon, 29 Nov 2021 01:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 29 Nov 2021 01:25 PM IST
सार

एसओ शाहपुर संजय कुमार सिंह ने कहा कि युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान रुपये हारने से अवसाद में आने और आत्महत्या करने की बात कही गई है।

विज्ञापन
Depressed youth commits suicide after losing money in online game at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहपुर इलाके के विष्णुपुरम कॉलोनी में रविवार की दोपहर में एक युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किराए के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कमरे में सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें ऑनलाइन गेम में रुपये हारने के चलते आत्महत्या की बात लिखी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि युवक अवसाद में था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज जिले के सुभाषनगर निवासी अमित कुमार यादव (24) शाहपुर इलाके के विष्णुपुरम कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाता था। रविवार की दोपहर में अमित के भाई अमरेश कुमार ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

महराजगंज का था युवक

इसके बाद भाई महराजगंज से विष्णुपुरम कॉलोनी आया तो कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो भाई ने शाहपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर अमित का शव पंखे में बंधे रस्सी के सहारे लटका मिला। युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। इसकी पुष्टि पुलिस ने भी की है। पुलिस का कहना है कि युवक को ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। इस कारण वह तनाव में आ गया था।

गोरखपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग प्रो. धनंजय कुमार ने कहा कि जो सूचना आ रही है, उसके मुताबिक, युवक अवसाद में था। अंदर ही अंदर खुद से लड़ रहा था। इसे आसपास के लोग समझ नहीं पाए। अवसादग्रस्त व्यक्ति कोई भी फैसला आवेग में लेता है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है।

एसओ शाहपुर संजय कुमार सिंह ने कहा कि युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है। इसमें ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान रुपये हारने से अवसाद में आने और आत्महत्या करने की बात कही गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन चल रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed