{"_id":"654a01dcf8c0c228670e8eec","slug":"department-wise-emphasis-will-be-given-on-overall-skill-development-of-students-2023-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर विश्वविद्यालय: पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार होगा विभागवार खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर विश्वविद्यालय: पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए तैयार होगा विभागवार खाका
Tue, 07 Nov 2023 02:52 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Nov 2023 02:52 PM IST
सार
गोविवि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि पढ़ाई के साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभागवार शैक्षणिक गतिविधि कैलेंडर तैयार करने को कहा गया है। छात्रों के स्किल डेवलपमेंट के लिए हर सेमेस्टर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
DDU Gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई शिक्षा नीति में पढ़ाई के साथ ही छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया है। इसी को ध्यान में रखकर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अलग-अलग तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अब विश्वविद्यालय के हर विभाग का एक्टिविटी कैलेंडर जारी किया जाएगा। इसी कैलेंडर के अनुसार सभी विभागों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए कुलपति प्रो. पूनम टंडन की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ऐसा नहीं है कि विश्वविद्यालय में अभी कोई एक्टिविटी नहीं होती, लेकिन कैलेंडर जारी होने से विद्यार्थियों को पहले से इसकी जानकारी रहेगी। हर महीने में कोई न कोई खास दिन जरूर होता है, इस दिन किसी अतिथि का व्याख्यान या फिर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। साथ ही समय-समय पर क्विज और अन्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा। एक्टिविटी कैलेंडर सभी विभाग, फैकल्टी, ऑफिस और हॉस्टलों का होगा।
विज्ञापन
खेलकूद पर भी दिया गया है जोर
क्रीड़ा परिषद के साथ ही सभी फैकल्टी और हॉस्टल के कैलेंडर में खेलकूद को ज्यादा तरजीह दी जाएगी। स्वास्थ और फिटनेस को ध्यान में रखकर अलग-अलग खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन होंगे।