फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Department ready to deal with the challenges of Corona virus

कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार विभाग 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Department ready to deal with the challenges of Corona virus
कोरोना वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार विभाग  मरीजों के लिए मौजूदा समय में 663 बेड सुरक्षित, 300 से अधिक का चल रहा है इलाज  अमर उजाला ब्यूरो  गोरखपुर। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मरीजों ने विभाग की थोड़ी मुश्किलें जरूर बढ़ा दी है। लेकिन वायरस की चुनौतियों से निपटने के लिए गोरखपुर तैयार है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, रेलवे अस्पताल और स्पोर्ट्स कॉलेज में 663 बेड कोरोना मरीजों के लिए सुरक्षित है। मौजूदा समय में रेलवे अस्पताल में 152 और बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 142 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीज बढ़ने पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने लेवल-वन के अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। जिला अस्पताल में 23 बेड अभी पूरी तरह से खाली है। इनमें चार बेड पर वेंटीलेटर की सुविधा भी उपलब्ध है। इसका उपयोग इमरजेंसी सेवा में किया जाना है।  --------- मरीज बढ़े तो अब स्पोर्ट्स स्टेडियम में भर्ती होंगे मरीज सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि अभी रेलवे अस्पताल में पर्याप्त जगह है। इसके अलावा गंभीर मरीजों के लिए बीआरडी में भी बेड है। अगर दोनों जगह पर मरीज पूरी तरह से भर जाते हैं, तो स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने लेवल-वन के 200 बेड में भर्ती कराया जाएगा। वहां पर भी सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।  -------- जरूरत पड़ी तो लोहिया इन्क्लेव का हो सकता है उपयोग  अगर मरीजों की संख्या लगातार इसी तरह बढ़ती गई, तो प्रशासन लोहिया इन्क्लेव में एक हजार बेड का लेवल-वन अस्पताल बनाकर उसका उपयोग कर सकता है। इसे लेकर प्रशासन ने लोहिया इन्क्लेव का निरीक्षण भी कर चुकी है। जरूरत पडृने पर इसका उपयोग किया जाएगा।  ----------- वर्तमान स्थिति  जिला अस्पताल में 23 बेड (चार बेड पर वेंटीलेटर) बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 200 बेड (40 बेड का वेंटीलेटर) चरगांवा सीएचसी 30 बेड का कोरोना वार्ड रेलवे अस्पताल में 200 बेड का कोरोना वार्ड(152 मरीज भर्ती सोमवार तक) स्पोर्ट्स कॉलेज में 200 बेड का कोरोना वार्ड  ------------- स्थिति बिगड़ी तो इनका हो सकता हैं इस्तेमाल  गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय में 154 बेड का अस्पताल(चार बेड वेंटीलेंटर) इसके अलावा दो निजी अस्पताल जिनमें 300 बेड 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed