{"_id":"5e2b28518ebc3e4b2427b982","slug":"deoria-gorakhpur-news-gkp3384909103","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम्योपैथ चिकित्सक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम्योपैथ चिकित्सक की गोली मारकर हत्या
Fri, 24 Jan 2020 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
डिजिटल न्यूज डेस्क, बनकटा (देवरिया)।
डिजिटल न्यूज डेस्क, बनकटा (देवरिया)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
मृतक परमहंस पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी होम्योपैथ चिकित्सक परमहंस पांडेय की शुक्रवार की रात करीब आठ बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मैरवा में होम्योपैथ क्लीनिक चलाने वाले परमहंस पांडेय शुक्रवार की रात करीब आठ बजे क्लीनिक से स्कूटी से घर जा रहे थे। इस बीच मिश्रौली और बड़गांव के बीच कुछ लोगों ने उन्हें सड़क पर गिरा देखा, जबकि उनकी स्कूटी कुछ दूरी पर पड़ी थी। लोग जब नजदीक गए तो देखा कि उनके सीने में गोली लगी है। पहचान होने पर लोगों ने उनके घर सूचना दी। आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें मैरवा रेफरल अस्पताल ले गए।
वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर यूपी और बिहार पुलिस पहुंच गई। एसओ बनकटा बीरबहादुर ने बताया कि घटनास्थल बिहार में है। अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वारदात के बाद उनके घर में कोहराम मच गया। परमहंस के दो पुत्र डॉ. अरविंद पांडेय और निकेश पांडेय हैं।