फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deoria bypass drain work will be completed next month

राहत: अगले महीने पूरा हो जाएगा देवरिया बाईपास नाले का काम, बन रहा 2400 मीटर लंबा सीसी नाला

Sat, 13 Aug 2022 01:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Aug 2022 01:53 PM IST
सार

अक्तूबर 2021 में देेवरिया बाईपास को ऊंचा करने के साथ ही वहां सीसी रोड बनाने और सीसी नाला बनाने के लिए टेंडर फाइनल हुआ था। ये कार्य 14.24 करोड़ रुपये से पूरे कराए जाएंगे।  इनमें पांच करोड़ रुपये सड़क और 4.24 करोड़ रुपये सीसी नाले पर खर्च होगा। सीसी रोड का काम तकरीबन पूरा हो गया है।

विज्ञापन
Deoria bypass drain work will be completed next month
गोरखपुर देवरिया फोरलेन पर नाले का निर्माण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बारिश नहीं हुई तो अगले महीने यानी सिंतबर के आखिरी तक देवरिया बाईपास नाले का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। नाले को ढकने का काम जारी रहेगा। इसके अक्तूबर तक पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

बारिश की वजह से नाला निर्माण का कार्य प्रभावित होने की आशंका थी, लेकिन मौसम के साथ देने की वजह से अब निर्माण कार्य 75 फीसदी तक पूरा हो गया है।  

अक्तूबर 2021 में देेवरिया बाईपास को ऊंचा करने के साथ ही वहां सीसी रोड बनाने और सीसी नाला बनाने के लिए टेंडर फाइनल हुआ था। ये कार्य 14.24 करोड़ रुपये से पूरे कराए जाएंगे।  इनमें पांच करोड़ रुपये सड़क और 4.24 करोड़ रुपये सीसी नाले पर खर्च होगा। सीसी रोड का काम तकरीबन पूरा हो गया है।
विज्ञापन


देवरिया बाईपास रोड पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर से लेकर बुद्ध विहार पार्ट सी तक 2400 मीटर लंबे नाला निर्माण का कार्य 21 अक्तूबर 2022 तक पूरा किया जाना है। जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने एक्सईएन किशन सिंह की अगुवाई में अभियंताओं की एक टीम भी गठित कर रखी है, जो मौके पर मौजूद रहकर रोजाना काम की प्रगति के बारे में उपाध्यक्ष को जानकारी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7.75 करोड़ से ढका जाएगा नाला
देवरिया बाईपास किनारे निर्माणाधीन नाले को 7.75 करोड़ रुपये से ढका जाएगा। जीडीए के सामने से नाले को ढकने का काम शुरू भी हो गया है। एक्सईएन किशन सिंह का कहना है कि जहां-जहां नाले का निर्माण पूरा हो गया है, उसे जल्द ही ढक दिया जाएगा। सफाई कार्य में कोई बाधा न हो इसलिए थोड़ी-थोड़ी दूर पर 75-75 सेमी के दोनों तरफ सटे हुए चैंबर बनाया जा रहा है। उसपर हुक भी लगाया जाएगा ताकि आसानी से उसे उठाया जा सके। उन्होंने बताया कि नाला निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। 75 फीसदी काम पूरा हो गया है। बारिश ने बाधा नहीं पहुंचाई तो सितंबर तक काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed