फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dengue ward will be made of 25 beds in TB hospital

गोरखपुर: टीबी अस्पताल में 25 बेड का बनेगा डेंगू वार्ड, तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या

Mon, 07 Nov 2022 10:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Nov 2022 10:55 AM IST
सार

डीएम के निरीक्षण में आठ डॉक्टर समेत 18 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे, जिनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है। वहीं, जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखनाथ चिकित्सालय और फातिमा जैसे अस्पतालों में डेंगू वार्ड के सभी बेड फुल हैं।

विज्ञापन
Dengue ward will be made of 25 beds in TB hospital
डेंगू वार्ड। ( file) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में डेंगू मरीजों के लिए 100 बेड के टीबी अस्पताल में 25 बेड बनाए जाएंगे। इसके लिए सीएमओ ने शासन को पत्र भेजकर अस्पताल प्रबंधन से तैयारी करने को कहा है। बताया जा रहा है कि यह फैसला मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से लिया गया है। क्योंकि, जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए बनाए गए 20 बेड 10 दिनों से फुल चल रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के पास स्थित 100 बेड के टीबी अस्पताल में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। जबकि, इस अस्पताल में इलाज की सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। हर बेड के पास ऑक्सीजन आपूर्ति से लेकर अन्य इंतजाम है।
विज्ञापन


अस्पताल में ज्यादातर बेड पर वेंटिलेटर और बायपैप की भी व्यवस्था की गई है। एक्स-रे और पैथोलॉजी की आधुनिक मशीनें भी लगी हैं। लैब टेक्नीशियन, फॉर्मासिस्ट, नर्स समेत 30 स्थायी कर्मचारी तैनात हैं। नौ डॉक्टर के साथ करीब 35 पैरामेडिकल की भी तैनाती है। वेतन के नाम पर हर माह सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी यहां एक भी मरीज भर्ती नहीं होते। पिछले बृहस्पतिवार को डीएम के निरीक्षण में आठ डॉक्टर समेत 18 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे, जिनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है। वहीं, जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखनाथ चिकित्सालय और फातिमा जैसे अस्पतालों में डेंगू वार्ड के सभी बेड फुल हैं।


इसकी वजह से मरीजों के सामने दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि टीबी अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया जाएगा। इसमें 25 बेड होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed