{"_id":"636896b51adc473f14542933","slug":"dengue-ward-will-be-made-of-25-beds-in-tb-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: टीबी अस्पताल में 25 बेड का बनेगा डेंगू वार्ड, तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: टीबी अस्पताल में 25 बेड का बनेगा डेंगू वार्ड, तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या
Mon, 07 Nov 2022 10:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 07 Nov 2022 10:55 AM IST
सार
डीएम के निरीक्षण में आठ डॉक्टर समेत 18 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे, जिनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है। वहीं, जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखनाथ चिकित्सालय और फातिमा जैसे अस्पतालों में डेंगू वार्ड के सभी बेड फुल हैं।
विज्ञापन
डेंगू वार्ड। ( file)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में डेंगू मरीजों के लिए 100 बेड के टीबी अस्पताल में 25 बेड बनाए जाएंगे। इसके लिए सीएमओ ने शासन को पत्र भेजकर अस्पताल प्रबंधन से तैयारी करने को कहा है। बताया जा रहा है कि यह फैसला मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से लिया गया है। क्योंकि, जिला अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए बनाए गए 20 बेड 10 दिनों से फुल चल रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के पास स्थित 100 बेड के टीबी अस्पताल में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। जबकि, इस अस्पताल में इलाज की सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। हर बेड के पास ऑक्सीजन आपूर्ति से लेकर अन्य इंतजाम है।
अस्पताल में ज्यादातर बेड पर वेंटिलेटर और बायपैप की भी व्यवस्था की गई है। एक्स-रे और पैथोलॉजी की आधुनिक मशीनें भी लगी हैं। लैब टेक्नीशियन, फॉर्मासिस्ट, नर्स समेत 30 स्थायी कर्मचारी तैनात हैं। नौ डॉक्टर के साथ करीब 35 पैरामेडिकल की भी तैनाती है। वेतन के नाम पर हर माह सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन
इसके बाद भी यहां एक भी मरीज भर्ती नहीं होते। पिछले बृहस्पतिवार को डीएम के निरीक्षण में आठ डॉक्टर समेत 18 कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे, जिनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया है। वहीं, जिला अस्पताल, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखनाथ चिकित्सालय और फातिमा जैसे अस्पतालों में डेंगू वार्ड के सभी बेड फुल हैं।
इसकी वजह से मरीजों के सामने दिक्कतें खड़ी हो रही हैं। इसे देखते हुए यह फैसला लिया गया है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि टीबी अस्पताल में डेंगू वार्ड बनाया जाएगा। इसमें 25 बेड होंगे।