फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demolition of remaining shops for multilevel parking

गोरखपुर में चला बुलडोजर: मल्टीलेवल पार्किंग के लिए बची दुकानों का हुआ ध्वस्तीकरण, कई दिनों से चल रहा अभियान

Fri, 09 Feb 2024 11:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Fri, 09 Feb 2024 11:49 AM IST
विज्ञापन
Demolition of remaining shops for multilevel parking
गोरखपुर में चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में शहीद बंधू सिंह स्मार्ट मल्टीलेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए बची हुई दुकानों का ध्वस्तीकरण बृहस्पतिवार की रात में शुरू हो गया। कुछ दिनों पहले ही आधी दुकानों को ध्वस्त किया जा चुका था।

विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह की मौजूदगी में दो जेसीबी और एक पोकलेन से शाम 7:30 बजे दुकानों को तोड़ने का काम शुरू हुआ। इसके साथ ही मलबा ढोने के लिए हाईवा और 10 ट्रैक्टर ट्राॅली लगाई गईं थीं।
विज्ञापन


बंधू सिंह पार्क के पास नगर निगम की 40 के करीब दुकानें थी जिन्हें वर्षों पहले लोगों ने आवंटित कराया था। इनमें ज्यादातर दुकानों में सराफा व्यापारी थे। पिछले दिनों नगर निगम के अधिकारियों ने कारोबारियों के साथ बैठक कर आश्वस्त किया था कि मल्टी लेवल स्मार्ट पार्किंग एवं शाॅपिंग कांप्लेक्स के निर्माण के बाद कांप्लेक्स में दुकानों के आवंटन में प्रभावित कारोबारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण के लिए मिल चुकी है पहली किस्त
शहीद बंधू सिंह स्मार्ट मल्टी लेवल पार्किंग और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का शिलान्यास 17 सितंबर, 2023 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। 27.53 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण होना है, जिसके लिए 9.54 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी मिल चुकी है। दुकानों को तोड़े जाने के समय प्रवर्तन बल के साथ निगम और कार्यदायी संस्था के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed