{"_id":"61dabed7f7d9ff2f8b239c55","slug":"demand-for-ban-on-cremation-of-dead-bodies-at-guru-gorakshanath-ghat-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गुरु गोरक्षनाथ घाट पर शवों के अंतिम संस्कार पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गुरु गोरक्षनाथ घाट पर शवों के अंतिम संस्कार पर रोक की मांग
Sun, 09 Jan 2022 04:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 09 Jan 2022 04:24 PM IST
सार
गुरु गोरक्षनाथ घाट आरती समिति ने मेयर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अध्यक्ष ने कहा कि गुरु गोरक्षनाथ घाट पर प्रत्येक मंगलवार को राप्ती मैया की महाआरती की जाती है और उस घाट पर लोग पूजा पाठ करते हैं। लेकिन, कुछ दिनों से लोग गुरु गोरक्षनाथ घाट पर स्नान करने वाले स्थान पर जबरन शवों को जला रहे हैं।
विज्ञापन
गुरु गोरक्षनाथ घाट।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गुरु गोरक्षनाथ आरती समिति के अध्यक्ष एवं पार्षद संजय श्रीवास्तव ने मेयर सीताराम जायसवाल को ज्ञापन देकर गुरु गोरक्षनाथ घाट पर शवों के अंतिम संस्कार पर रोक लगाए जाने की मांग की है। इसके लिए समिति ने घाट पर इंफोर्समेंट टीम तैनात किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित इस ज्ञापन में अध्यक्ष ने कहा कि राप्ती नदी पर गुरु गोरक्षनाथ घाट रामघाट, राजघाट और मुक्तेश्वर नाथ मुक्तिधाम बहुत ही सुंदर ढंग से बनवाया गया है। राजघाट और मुक्तेश्वर नाथ मुक्तिधाम पर शवों के अंतिम संस्कार और गुरु गोरक्षनाथ घाट पर स्नान घाट की व्यवस्था की गई है। गुरु गोरक्षनाथ घाट पर प्रत्येक मंगलवार को राप्ती मैया की महाआरती की जाती है और उस घाट पर लोग पूजा पाठ करते हैं।
विज्ञापन
काफी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। लेकिन, कुछ दिनों से लोग गुरु गोरक्षनाथ घाट पर स्नान करने वाले स्थान पर जबरन शवों को जला रहे हैं। इससे मना करने पर लोग मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं। जिसके कारण आम जनता को नहाने में परेशानी हो रही है तथा पर्यटक भी आने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा होने से गुरु गोरखनाथ घाट की सुंदरता भी खराब हो रही है। घाट पर गंदगी होने से मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट की छवि भी धूमिल हो रही है। इसे रोकना बहुत ही जरूरी है। साथ ही गुरु गोरक्षनाथ घाट पर डस्टबिन की भी कमी है इस घाट पर एक भी डस्टबिन अभी तक रखा नहीं गया है।