फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delta variant found in infected people of Siddharthnagar and Kushinagar

Delta Variants: सिद्धार्थनगर और कुशीनगर के संक्रमितों में मिला है डेल्टा वेरिएंट, तीन रिपोर्ट का अब भी है इंतजाम

Wed, 29 Dec 2021 05:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Dec 2021 05:36 PM IST
सार

आठ दिसंबर को माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने देवरिया के एक किशोर का जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए सैंपल आईजीआईबी भेजा था। सैंपल लेने के बाद किशोर की मौत हो गई थी

विज्ञापन
Delta variant found in infected people of Siddharthnagar and Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोलॉजी (आईजीआईबी) ने तीन मरीजों की जीनोम सीक्वेसिंग की रिपोर्ट बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग को भेजा है। तीनों संक्रमित जिले के रहने वाले नहीं है। जिन मरीजों में डेल्टा वेरिएंट मिला है। उसमें एक सिद्धार्थनगर और दूसरा कुशीनगर का रहने वाला है। वही, कोरोना का सामान्य वैरिएंट जिस मरीज में मिला है। वह देवरिया की रहने वाली महिला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने 10 जुलाई को छह मरीजों का जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए सैंपल लिया था। यह सैंपल जांच के लिए आईजीआईबी दिल्ली भेजा गया था। इन मरीजों की रिपोर्ट आईजीआईबी ने पांच माह बाद जारी की है।
विज्ञापन


माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ अमरेश सिंह ने बताया कि सिद्धार्थनगर का 40 वर्ष का युवक बीआरडी में भर्ती हुआ था। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा कुशीनगर के 35 वर्षीय युवक और देवरिया की 44 वर्षीय महिला की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल बीआरडी आया था। इन तीन मरीजों के अलावा तीन और मरीजों के सैंपल लिए गए थे। सैंपल लेकर 10 जुलाई को जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें केवल तीन मरीजों की रिपोर्ट आईजीआईबी दिल्ली ने 28 दिसंबर को जारी की है। इसके बाद इन मरीजों के बारे में पता लगाया गया तो ये लोग पूरी तरह स्वस्थ्य मिले हैं। इसके अलावा इनके परिजन भी स्वस्थ्य हैं।

तीन लोगों की नहीं आई अब तक रिपोर्ट

आठ दिसंबर को माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने देवरिया के एक किशोर का जीनोम सीक्वेसिंग जांच के लिए सैंपल आईजीआईबी भेजा था। सैंपल लेने के बाद किशोर की मौत हो गई थी। वह एचआईवी पॉजिटिव होने के साथ कोरोना संक्रमित हो गया था। इसके अलावा देवरिया के रहने वाले दो और युवकों का भी सैंपल लेकर जांच के लिए आईजीआईबी दिल्ली भेजा गया है। लेकिन, अब तक इनकी रिपोर्ट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed