फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delivery boy hanged himself in Munderabazar

Gorakhpur News: डिलिवरी ब्वॉय ने फंदे से लटक कर दी जान, अवसाद में था युवक

Tue, 16 May 2023 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 16 May 2023 10:59 AM IST
सार

हनुमंत नगर निवासी पुनीत बेकरी के सामान की डिलिवरी का काम करता था। सोमवार को पड़ोस में मांगलिक कार्यक्रम था, इसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार चला गया था। सोमवार की दोपहर में घर आए पुनीत ने मकान के दूसरे मंजिल में जाकर अपने कमरे में खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Delivery boy hanged himself in Munderabazar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौरीचौरा थाना क्षेत्र के मुंडेरा बाजार के हनुमंत नगर में सोमवार की दोपहर डिलिवरी ब्वाॅय पुनीत अग्रवाल (38) ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि काफी पहले उसे पत्नी ने छोड़ दिया है। इसके बाद से वह अवसाद में चल रहा था। मौत की वजह जनने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हनुमंत नगर निवासी पुनीत बेकरी के सामान की डिलिवरी का काम करता था। सोमवार को पड़ोस में मांगलिक कार्यक्रम था, इसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार चला गया था। सोमवार की दोपहर में घर आए पुनीत ने मकान के दूसरे मंजिल में जाकर अपने कमरे में खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


दुपट्टे से उसने फंदा बनाया था। शाम के समय पड़ोस से घरवाले लौटे और पुनीत के कमरे के ओर गए थे तो फंदे से लटकती लाश देखी। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और फिर पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के शव को नीचे से उतारा गया और पोस्टमार्टम को भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि युवक ने खुदकुशी कर लिया है। वजहों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed