{"_id":"65dcf9bfdb1e4f9e140794ad","slug":"dehydration-is-happening-due-to-drinking-less-waterpeople-are-suffering-from-stomach-ache-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-479832-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पानी कम पीने से हो रहा डिहाइड्रेशन..पेट दर्द से परेशान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पानी कम पीने से हो रहा डिहाइड्रेशन..पेट दर्द से परेशान हो रहे लोग
विज्ञापन
बदलते मौसम का दिख रहा असर, इमरजेंसी वार्ड में बढ़ी मरीजों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दिन में 25 डिग्री से ऊपर और रात में 10 डिग्री से कम तापमान। इस तीन गुना उतार-चढ़ाव के चलते लोग बीमार होने लगे हैं। सर्दी-जुकाम के बाद सबसे अधिक मामले पेट दर्द के आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दिन में गर्माहट के चलते शरीर में पानी की खपत अधिक हो रही है, लेकिन लोग उसके अनुरूप पानी नहीं पीते। इसके चलते डिहाइड्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रविवार की रात पेट दर्द के 11 मामले आए। फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि ओपीडी में पेट दर्द और उल्टी-दस्त के मामले अधिक आ रहे हैं। इसकी एक वजह यह है कि बदलते मौसम में लोग खान-पान का ध्यान नहीं रख रहे। इस वक्त खाना कम और पानी अधिक पीएं तभी स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
पेट रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ राय कहते हैं इस बार 15 फरवरी तक मौसम काफी सर्द था, इसके बाद तापमान बढ़ने लगा। दिन का तापमान बढ़ने के चलते शरीर में पानी की खपत बढ़ी है, लेकिन उसके अनुरूप लोग पानी नहीं पी रहे। इस वजह से पेट में दर्द, गैस, अपच जैसी स्थिति बनती है।
विज्ञापन
--
डॉक्टरों ने दिया सुझाव
केवल गर्म और सुपाच्य भोजन ही करें।
पानी अधिक पीएं, खाने में सलाद की मात्रा बढ़ाएं।
अधिक मसालेदार खाने से परहेज करें।
घर में ओआरएस का पैकेट रखें, डिहाइड्रेशन के लक्षण दिखने पर इसका प्रयोग करें।