फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Death of two boys due to drowning in Jharhi drain in kushinagar

कुशीनगर: झरही नाले में डूबने से दो बालकों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

Sat, 31 Jul 2021 03:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Jul 2021 03:12 PM IST
सार

 पडरौना नगर के तुरहा टोली निवासी अनिल का आठ वर्षीय पुत्र कुनाल और विनोद का सात वर्षीय पुत्र सुमित सहित आठ बालक बंजारीघाट स्थित बुढ़िया माई मंदिर के पास झरही नाले में नहाने गए थे। ये दोनों बालक नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

विज्ञापन
Death of two boys due to drowning in Jharhi drain in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बंजारीघाट के पास झरही नाले में नहाते समय दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। पडरौना नगर के तुरहा टोली के रहने वाले दोनों बालकों की मौत से इनके घरों में कोहराम मच गया। जब तक पुलिस पहुंची, परिजनों ने उनके शवों का अंतिम संस्कार कर दिया था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पडरौना नगर के तुरहा टोली निवासी अनिल का आठ वर्षीय पुत्र कुनाल और विनोद का सात वर्षीय पुत्र सुमित सहित आठ बालक बंजारीघाट स्थित बुढ़िया माई मंदिर के पास झरही नाले में नहाने गए थे। ये दोनों बालक नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
विज्ञापन


इन्हें डूबते देख अन्य बालकों ने उन्हें बचाने की कोशिश, लेकिन सफल नहीं हुए तो भागते हुए घर पहुंचे। दोनों बालकों के घरवालों को सूचना दी। परिजन दौड़ते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और उनकी खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद कुनाल और सुमित का शव मिला। इसके बाद वहां चीत्कार मच गई। परिजन दोनों बालकों के शवों को लेकर घर आए और उनका अंतिम संस्कार कर दिया।

कोतवाल अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर कस्बा चौकी इंचार्ज रामचंद्र को पुलिसकर्मियों के साथ भेजा गया था, लेकिन तब तक परिजन उनका अंतिम संस्कार कर चुके थे। स्वेच्छा से शवों का अंतिम संस्कार करने के बारे में लिखित पत्र लेकर पुलिस चली आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed