{"_id":"611e7eca8ebc3e79f9535d05","slug":"death-of-prisoner-serving-life-imprisonment-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: उम्र कैद की सजा काट रहे बंदी की इलाज के दौरान मौत, तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में हुआ था भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: उम्र कैद की सजा काट रहे बंदी की इलाज के दौरान मौत, तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में हुआ था भर्ती
Thu, 19 Aug 2021 09:24 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 19 Aug 2021 09:24 PM IST
सार
जरीला अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, हत्या के मामले में कैद था सोनहा क्षेत्र के रेंगी निवासी चेतराम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 68 वर्षीय कैदी की गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को दोपहर के बाद करीब तीन बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जेल के डॉक्टर की सहमति पर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि तुरंत कैदी के परिवार वालों को सूचना दी गई। मानवाधिकार आयोग, मुख्यालय के उच्चाधिकारियों तथा जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया। शुक्रवार को चिकित्सकों के पैनल के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
सोनहा थाना क्षेत्र के रेंगी गांव निवासी चेतराम की हत्या के मामले में 20 जून 2020 को जिला एवं सत्र न्यायालय से उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। जिसके बाद उसे जिला कारागार भेजा गया था। डॉक्टरों के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उसका निधन हुआ है।
विज्ञापन