{"_id":"61b315f961a9ac4dd655238a","slug":"death-of-girl-hanging-from-noose-in-gorakhpur-not-disclosed","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवती की मौत का राज बरकरार, घर से कुछ दूरी पर इस हाल में मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: युवती की मौत का राज बरकरार, घर से कुछ दूरी पर इस हाल में मिला था शव
Fri, 10 Dec 2021 02:25 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Dec 2021 02:25 PM IST
सार
सिकरीगंज इलाके के भेउसा गांव में पेड़ से लटका शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट न होने के कारण स्वाब सुरक्षित रखा गया है। वहीं परिजनों ने इसे खुदकुशी मान लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के सिकरीगंज इलाके के भेउसा उर्फ बनकटा गांव में बुधवार सुबह घर से महज 500 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटकी मिली उर्मिला उर्फ गुड़िया (18) की मौत का राज उलझ गया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा और स्वाब को सुरक्षित रखा गया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या के बाद शव लटका दिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है, फिर भी जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के धनघटा थाना क्षेत्र के भरवल पर्वता गांव निवासी रोहित की बेटी चार महीने से भेउसा स्थित ननिहाल में रह रही थी। बुधवार सुबह नाना रामराज को वह कमरे में नहीं मिली थी। उसका शव घर से चंद कदम की दूरी पर पेड़ से लटका मिला था। परिजनों ने इसे खुदकुशी मान लिया है, मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को उलझा दिया।
उधर, घटना के बाद ही जमीन से दस फीट की ऊंचाई पर शव का होना कई संदेह भी पैदा करता है। खुद उर्मिला के घरवालों ने बताया था कि उसे पेड़ पर चढ़ना नहीं आता था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।