{"_id":"63996e7d3b97da741f7d1dcb","slug":"death-of-eight-month-old-son-mother-accused-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने पुलिस को किया फोन: आठ माह के बेटे की मौत, मां पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने पुलिस को किया फोन: आठ माह के बेटे की मौत, मां पर हत्या का आरोप
Wed, 14 Dec 2022 12:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Dec 2022 12:04 PM IST
सार
कुछ दिन बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। पारिवारिक कलह के चलते नौ दिसंबर को छाया अपने बेटे को लेकर गगहा के गरयाकोल गांव में मायके आ गई। सोमवार रात अचानक बच्चे की तबीयत खराब हुई तो छाया व मायके वाले बड़हलगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के गरयाकोल गांव में छाया सिंह के आठ महीने बेटे की सोमवार रात मौत हो गई। मंगलवार को बच्चे के पिता को जानकारी होने के बाद उन्होंने गगहा पुलिस को फोन कर हत्या की जानकारी दी। आरोप है कि बच्चे को उसकी मां ने मार डाला है। पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा थाना क्षेत्र के गरयाकोल की मूल निवासी गंगासागर सिंह की बिटिया छाया सिंह की शादी 2021 में गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा निवासी भभूती सिंह के पुत्र जगत बहादुर सिंह (28) से हुई थी। सन 2022 के अप्रैल में बेटे का जन्म हुआ।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई। पारिवारिक कलह के चलते नौ दिसंबर को छाया अपने बेटे को लेकर गगहा के गरयाकोल गांव में मायके आ गई। सोमवार रात अचानक बच्चे की तबीयत खराब हुई तो छाया व मायके वाले बड़हलगंज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजन बच्चे के दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे, इसी दौरान बच्चे के पिता ने पुलिस को सूचना देकर अपनी पत्नी द्वारा पुत्र को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए दाह संस्कार करने से रोकवा दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बच्चे के शव का दाह संस्कार करने से रोकवा दिया है। पुलिस पिता के आने का इंतजार कर रही है।
गगहा थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने कहा कि मृत बच्चे के पिता ने फोन कर पत्नी एवं मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है।