फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   death of constable posted in Khorabar Gorakhpur

Gorakhpur: गोरखपुर के खोराबार में तैनात दरोगा की मौत, कई दिनों से थे बीमार

Thu, 09 Jun 2022 11:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Jun 2022 11:16 AM IST
सार

प्रवेश कुमार पुलिस में 15 अक्तूबर 1998 को भर्ती हुए थे। खोराबार थाने पर सात दिसंबर 2019 को तैनाती हुई थी। पांच जून को बाले मियां के मेले में ड्यूटी लगी थी। इसी बीच अचानक तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन
death of constable posted in Khorabar Gorakhpur
दरोगा प्रवेश कुमार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के खोराबार थाने में तैनात दरोगा प्रवेश कुमार (45) की मंगलवार रात वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। वह बीमार चल रहे थे। गोरखपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। प्रवेश प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विनैका गांव के मूल निवासी थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, प्रवेश कुमार पुलिस में 15 अक्तूबर 1998 को भर्ती हुए थे। खोराबार थाने पर सात दिसंबर 2019 को तैनाती हुई थी। पांच जून को बाले मियां के मेले में ड्यूटी लगी थी। इसी बीच अचानक तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन


 इसके बाद शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके लीवर व किडनी में दिक्कत थी। मंगलवार देर रात डॉक्टरों ने बीएचयू के लिए रेफर कर दिया था। परिजन बुधवार की सुबह वाराणसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। परिवार में पत्नी सरस्वती, एक बेटा व एक बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed