फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Death of a youth injured by beating for opposing bribe

Gorakhpur: घूस का विरोध करने पर पिटाई से घायल युवक की मौत, परिजनों का हंगामा, जेई समेत आठ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 May 2023 05:15 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 16 May 2023 05:15 AM IST
सार

मारपीट के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। सोमवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है, जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
Death of a youth injured by beating for opposing bribe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गोरखपुर चिलुआताल इलाके के सोनबरसा-बालापार में शुक्रवार को घूस देने से मना करने पर पिटाई से घायल आकाश पासवान (30) की सोमवार शाम 4.30 बजे मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेडिकल कॉलेज में हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर पीड़ित को ही आरोपी बना दिया है। बाद में हंगासे की सूचना पर एसपी नार्थ मनोज अवस्थी मौके पर पहुंचे और गिरफ्तारी की जानकारी देकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर, जेई समेत आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सोनबरसा-बालपार गांव में प्रधानमंत्री आवास के लिए जेई सुरेंद्र चौहान व अन्य लोगों ने घूस की मांग की गई। आशीष पासवान ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद जेई सुरेंद्र चौहान, विजय, छोटका, अच्छेलाल, अभिमन्यु आदि ने आशीष के घर पर चढ़कर मारपीट की। बीच-बचाव में आए आकाश पासवान के सिर में चोट लगी थी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोमवार की शाम में उसकी मौत हो गई। सोमवार को मौत के बाद मेडिकल कॉलेज के बाहर ही शव रखकर परिजन पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। सूचना के बाद चिलुआताल पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने शव देने से इन्कार कर दिया। बाद में एसपी नार्थ के समझाने पर परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पुलिस ने जेई सुरेंद्र चौहान, विजय, छोटक, अच्छेलाल, दीनदयाल पासवान, आकाश पासवान, अभिषेक चौहान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

विज्ञापन


मारपीट के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। सोमवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है, जहां से जेल भेजा गया है। दर्ज केस में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed