फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Deadly attack on couple in Gorakhpur

Crime News: गोरखपुर में दंपती पर जानलेवा हमला, पति गंभीर

Wed, 08 Jun 2022 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 08 Jun 2022 12:05 PM IST
सार

कोल्हुआ गांव में सोमवार रात जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में दंपती पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। गंभीर हालत देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Deadly attack on couple in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके के कोल्हुआ गांव में सोमवार रात जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में दंपती पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। गंभीर हालत देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, तहरीर में पीड़ित ने घर से नकदी और गहने लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कोल्हुआ गांव निवासी बीनू तिवारी पत्नी सत्येंद्र तिवारी ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि उसके ही गांव निवासी कुछ लोग पति को घेर कर तीन बार पीट चुके हैं। थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने उल्टे पति को शांति भंग  में पाबंद कर दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार रात लगभग नौ बजे वही लोग सीढ़ी से घर के पीछे व कुछ लोग आगे से घर में घुस आए। मुझे और  पति को लाठी-डंडे से मारने लगे। सिर फटने से पति सत्येंद्र तिवारी बेहोश हो गए। ड्रेसिंग टेबल व आलमारी में रखे गहने व 22 हजार रुपये नकद लेकर चले गए। थाना प्रभारी मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed