{"_id":"62a04327a11c04765b567614","slug":"deadly-attack-on-couple-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: गोरखपुर में दंपती पर जानलेवा हमला, पति गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: गोरखपुर में दंपती पर जानलेवा हमला, पति गंभीर
Wed, 08 Jun 2022 12:05 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:05 PM IST
सार
कोल्हुआ गांव में सोमवार रात जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में दंपती पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। गंभीर हालत देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के बड़हलगंज इलाके के कोल्हुआ गांव में सोमवार रात जमीन विवाद की पुरानी रंजिश में दंपती पर जानलेवा हमला का मामला सामने आया है। गंभीर हालत देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, तहरीर में पीड़ित ने घर से नकदी और गहने लूटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कोल्हुआ गांव निवासी बीनू तिवारी पत्नी सत्येंद्र तिवारी ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि उसके ही गांव निवासी कुछ लोग पति को घेर कर तीन बार पीट चुके हैं। थाने में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने उल्टे पति को शांति भंग में पाबंद कर दिया गया।
सोमवार रात लगभग नौ बजे वही लोग सीढ़ी से घर के पीछे व कुछ लोग आगे से घर में घुस आए। मुझे और पति को लाठी-डंडे से मारने लगे। सिर फटने से पति सत्येंद्र तिवारी बेहोश हो गए। ड्रेसिंग टेबल व आलमारी में रखे गहने व 22 हजार रुपये नकद लेकर चले गए। थाना प्रभारी मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।