{"_id":"5edf57058ebc3e43001f5136","slug":"dead-body-reached-village-from-oman","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमान से शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम की चल रही मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमान से शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम की चल रही मांग
Tue, 09 Jun 2020 03:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Jun 2020 03:02 PM IST
सार
- खुखुंदू के छठियांव गांव का मामला
- फर्म के पांच लोगों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
Deoria news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के छठियांव गांव निवासी 28 वर्षीय एक युवक की तकरीबन एक माह पूर्व ओमान में मौत हो गई। घटना के बाद परिजन शव का इंतजार कर रहे थे। सोमवार की देररात को शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों और गांववालों ने फर्म के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव को दरवाजे पर रख पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
छठियांव गांव निवासी रामनरायण कुशवाहा का इकलौता बेटा मनोज कुमार कुशवाहा (28) पांच-छह महीने पूर्व कारपेंटर के पद पर ओमान गया। 3मई को घर पर उसके मौत की सूचना मिली।तबसे परिजन शव मंगाने के लिए जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार की देररात को शव गांव पहुंचा। इसके बाद मां शुगांति देवी,पत्नी पिंकी देवी बदहवास हैं। मंगलवार की सुबह परिजन और गांववालें शव को दरवाजे पर रखकर पोस्टमार्टम कराने की मांग करने लगे। परिजनों का कहना है कि मृतक मनोज मरने से पहले फर्म के पांच लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए आज हमारा आखिरी दिन है। व्हाट्सएप भेजे थे।
जिनपर हत्या का आरोप लग रहा है उसमें से एक जनपद के कंचनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इस संदर्भ में प्रभारी एसओ मनोज यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचा हूं। परिजन पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। अधिकारियों से बात चल रही हैं।