{"_id":"610bbc52da5d813ec0432f82","slug":"dead-body-of-young-man-on-hanging-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: संदिग्ध हाल में युवक की मौत, फंदे से लटकता मिला शव
Thu, 05 Aug 2021 03:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Aug 2021 03:54 PM IST
सार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर थाना क्षेत्र के बसडिलिया गांव का मामला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के बसडिलिया गांव में गुरुवार सुबह एक युवक की बाग में पेड़ की डाल से गमछे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बसडिलिया गांव निवासी आलोक कुमार चौबे (36) पुत्र राम प्रसाद चौबे बुधवार देर शाम खाना खाने के बाद घर से निकला था। देर रात तक जब वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, मगर उसका पता नहीं चला।
गुरुवार सुबह कुछ लोगों ने बाग में पेड़ की डाल से गमछे के सहारे शव लटकता हुआ देखा। लोगों ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही भाई राजेश चौबे मौके पर पहुंच गया। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, आलोक की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और इलाज चल रहा था। इसलिए यह कदम उठाया होगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जेल चौकी प्रभारी हरेंद्र नाथ राय ने बताया कि बसडिलिया गांव में युवक की मौत की सूचना मिली थी। भाई की तहरीर पर लिखा पढ़ी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।