{"_id":"633806460103b664a40feef8","slug":"dead-body-of-three-youths-found-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: गोरखपुर जिले में तीन युवकों की मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: गोरखपुर जिले में तीन युवकों की मिली लाश, हत्या की आशंका
Sat, 01 Oct 2022 02:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:50 PM IST
सार
कुसम्ही बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कैंट इलाके में नंदानगर अंडरपास के पास झाड़ी में नेपाली युवक की लाश मिली। उसकी पहचान नेपाल के भुटवल निवासी शिवा थापा (27) के रूप में हुई। गले के पास चोट के निशान होने की वजह से स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट, खोराबार और सहजनवां इलाके में बृहस्पतिवार रात से शुक्रवार सुबह के बीच तीन युवकों की लाश मिली। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों युवकों के शरीर पर चोट के निशान होने की वजह से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
कुसम्ही बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कैंट इलाके में नंदानगर अंडरपास के पास झाड़ी में नेपाली युवक की लाश मिली। उसकी पहचान नेपाल के भुटवल निवासी शिवा थापा (27) के रूप में हुई। गले के पास चोट के निशान होने की वजह से स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि, पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी बताकर जांच कर रही।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शिवा थापा नंदानगर में किराये का कमरा लेकर पिता के साथ रहता था। सैनिक बिहार सेक्टर बी कॉलोनी में स्थित प्राइवेट स्कूल की बस चलाता था। पिता श्याम थापा बस में खलासी का काम करते हैं। श्याम थापा ने बताया कि शिवा दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई की करीब 10 साल पहले नंदानगर इलाके में ही सड़क हादसे में मौत हो गई थी। ऐसे में दूसरे बेटे की भी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार इलाके के डुहिया गांव में राप्ती नदी के किनारे बृहस्पतिवार रात युवक की लाश मिली। उसकी पहचान महराजगंज जिले के फरेंदा इलाके के महदेवा बुजुर्ग फरेंछा निवासी रामकेवल (40) के रूप में हुई है। शुक्रवार को थाने पहुंचे गांव के लोगों के पहचान की। उसके शरीर पर पुलिस को कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।
थाने पहुंचे गांव के लोग और रिश्तेदारों ने बताया कि रामकेवल के नाम से फरेंदा थाने के पास दो डिसमिल कीमती जमीन थी। गांव के एक व्यक्ति ने दो माह पहले बहला फुसला कर 80 हजार रुपये में अपने नाम से बैनामा करवा लिया। पत्नी को जब इसकी जानकारी हुई तो वह आपत्ति दाखिल कर दी। जिससे रामकेवल डिप्रेशन में आ गया और वह घर से निकल गया। वह मजदूरी करता था।
मां-बाप का इकलौता बेटा था अंकित
इलाके के वार्ड नंबर 14 लुचुई में विद्यालय के बगल में अंकित श्रीवास्तव (22) की लाश मिली। वह पाली का निवासी था। मां ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम अंकित घर से निकला था और छह बजे मोबाइल फोन बंद हो गया। गले पर निशान होने से मां ने हत्या की आशंका जताई है। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था। अंकित वार्ड के एक शख्स के अगरबत्ती बनाने के काम में मदद करता था। प्रभारी निरीक्षक मानवेंद्र पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।