{"_id":"5f2d2b132a54293aa93307cf","slug":"dead-body-of-third-man-drowned-in-maharajganj-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज ताल में डूबे तीसरे युवक का मिला शव, मछली मारने के दौरान हुआ था हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज ताल में डूबे तीसरे युवक का मिला शव, मछली मारने के दौरान हुआ था हादसा
Fri, 07 Aug 2020 03:51 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 Aug 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
MaharajGanj news
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज के फरेंदा तहसील के धानी क्षेत्र के बढ़ुली ताल में बुधवार की रात मछली मारने गए तीन युवको की डूबने से मौत हो गई। जिसमें दो युवको में प्रमोद व बलराम के शव को गुरुवार को दिन में एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
काफी प्रयास के बाद भी तीसरे युवक की लाश नहीं मिल सकी थी। शुक्रवार की सुबह मछुआरो की नजर ताल के किनारे एक उतराती हुई शव को देखा तो पहचान धर्मेद्र के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बता दें कि धानी क्षेत्र के कानापार निवासी प्रमोद ,बलराम व धर्मेद्र एक बाइक पर सवार होकर रात में करीब नौ बजे बढ़ुली ताल में मछली मारने गए थे। जहां पर बाइक को खड़ा कर नाव पर सवार होकर ताल में मछली मारने चले गए। उसी दौरान तेज आंधी तूफान आने के कारण नाव डूब गई जिसमें तीनो की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
गुरुवार को पुलिस की सूचना पर एनडीआरफ व पीएसी की टीम ताल में तीनो के शव की तलाश में जुट गए। दोपहर तक दो के शव मिले थे लेकिन धर्मेद्र का शव देर रात नही मिला तो टीम वापस लौट गई। शुक्रवार की सुबह मछुआरो की नजर ताल के किनारे उतराती हुई लाश पर पड़ी। बाहर निकाले तो उसकी पहचान धर्मेद्र के रूप में की गई।
धर्मेद्र की लाश मिलते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। इस संबंध में सीओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि तीसरे युवक का भी शव मिल गया जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।